✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Bihar News: भारत नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, दो नाबालिग लड़की के साथ तीन मानव तस्कर गिरफ्तार

अजय धारी सिंह   |  Nasrin Fatma  |  12 Jun 2024 03:36 PM (IST)

Human Trafficker Arrested: मधुबनी में भारत नेपाल सीमा पर गिरफ्तार किए गए तीनों तस्करों को जेल भेज दिया गया, जबकि दोनों नाबालिग लड़की को बालिका गृह में रख दिया गया है.

Bihar News: भारत नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, दो नाबालिग लड़की के साथ तीन मानव तस्कर गिरफ्तार

मानव तस्कर गिरफ्तार

 SSB Action On Indio Nepal Border: मधुबनी में भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पिपरौन कैम्प के एसएसबी जवानों ने बुधवार (12 जून) दो नाबालिग लड़की के साथ तीन मानव तस्कर को गिरफ्तार किया है. ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर चेक पोस्ट ड्यूटी के दौरान की गई. कार्रवाई में भारतीय क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो गाड़ी से तीन मानव तस्कर को दो नाबालिग लड़कियों के साथ गिरफ्तार किया गया. एसएसबी अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मानव तस्कर दो नाबालिग बच्चियों को देह व्यापार के उद्देश्य से भारत से लेकर जा रहे थे.

देह व्यापार के लिए नेपाल भेजी जा रही थी लड़कियां

गिरफ्तार किए गए तीनों तस्कर और स्कॉर्पियो को हरलाखी पुलिस को जबकि दोनों नाबालिग लड़की को बालिका गृह में रख दिया गया है. जानकारी के अनुसार एसएसबी को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सीमा स्तम्भ संख्या-284/35 से बीस मीटर भारतीय क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो गाड़ी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर-बीआर07पी-5155 को पिपरौन जटही चैक पोस्ट पर पूछताछ के लिए रोका गया. पूछताछ के दौरान उनमें से एक व्यक्ति गाड़ी से उतर कर नेपाल भाग गया. जिससे संदेह और ज्यादा गहरा हो गया. पूछताछ में यह बात सामने आई कि 15 हजार रुपये लेकर देह व्यापार के लिए दो नाबालिग लड़की को भारत से नेपाल भेजा जा रहा था.

वहीं गिरफ्तार एक महिला और दो पुरुष मानव तस्कर की पहचान हो गई है. इनमें पहला दरभंगा जिला के घनश्यामपुर करजानाह थाना क्षेत्र के कसरौर गांव निवासी कुंज बिहारी झा, पिता का नाम चिरंजीव झा, घनश्यामपुर करजानाह, जिला दरभंगा का है. वहीं दूसरे आरोपी की पहचान उसी गांव के रंजीत कुमार झा, पुत्र बिसवानाथ झा, घनश्यामपुर करजानाह, जिला-दरभंगा के रूप में हुई है. जबकि महिला की पहचान मुस्कान कुमार, पत्नी आनंद पासवान, निवासी तीन खुटिता मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है. वहीं, मानव तस्करों से छुड़ाई गई दोनों नाबालिग लड़कियां मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं. 

लगातार अभियान चला रहे हैं एसएसबी के जवान          

वहीं पिपरौन कैम्प के एसएसबी जवानों ने गिरफ्तार किए गए मानव तस्करों को गहन पुछताछ के बाद स्कॉर्पियो सहित हरलाखी थाना को सुपुर्द कर दिया. थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि तीन लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. वहीं दोनों नाबालिग लड़की को बालिका गृह में रख दिया गया है. इस सिलसिले में विवेक ओझा कार्यवाहक कमांडेंट, 48वीं वाहिनी, जयनगर ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी रोकने के लिए एसएसबी के अधिकारी और जवान लगातार अभियान चला रहे हैं. आने वाले समय में भी इसी प्रकार अभियान चलाए जाएंगे और सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा.

ये भी पढ़ेंः Pappu Yadav: 'आत्महत्या के लिए मजबूर मत करो', रंगदारी मांगने के आरोप पर पप्पू यादव हुए इमोशनल, दी चेतावनी

Published at: 12 Jun 2024 03:35 PM (IST)
Tags:India-Nepal borderBihar NewsHuman traffickersMadhubani Minor Girls
  • हिंदी न्यूज़
  • राज्य
  • बिहार
  • Bihar News: भारत नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, दो नाबालिग लड़की के साथ तीन मानव तस्कर गिरफ्तार
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.