एक्सप्लोरर

बिहार: हत्याकांड के इकलौते गवाह की अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या, आज कोर्ट में देनी थी गवाही

मृतक समाजसेवी रामाकांत यादव हत्याकांड का इकलौता गवाह भी था. सूत्रों के अनुसार मृतक को आज कोर्ट में रामाकांत यादव की हत्या मामले में गवाही देनी थी.

लखीसराय: बिहार के लखीसराय जिले में रविवार दो अलग-अलग जगहों पर अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मार दी. इन घटनाओं में एक शख्स की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं. पहली घटना बड़हिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की है, जहां अपराधियों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है.

वहीं, दूसरी घटना जिले के किऊल थाना क्षेत्र खगोर ग्राम पंचायत के हकीमगंज की है, जहां बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं, एक जख्मी है. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया. वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की.

मृतक की पहचान जिले के खगौर गांव निवासी बालेश्वर यादव के बेटे विकास यादव के रूप में की गई है. मृतक समाजसेवी रामाकांत यादव हत्याकांड का इकलौता गवाह भी था. सूत्रों के अनुसार मृतक को आज कोर्ट में रामाकांत यादव की हत्या मामले में गवाही देनी थी.

इसी क्रम में बीती शाम को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. ऐसे में घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लखीसराय शहर के विद्यापीठ चौक स्थित एनएच-80 पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया. इधर, घटना के बाद एसपी, डीएसपी और पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया. हालांकि, घटना के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

इधर, घटना की सूचना पाकर विधायक प्रह्लाद यादव मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों को समझाया. लेकिन, ग्रामीण हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. फिलहाल, मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. वहीं, पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
दीपक प्रकाश को MLC उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'ये सवाल तो…'
दीपक प्रकाश को MLC उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'ये सवाल तो…'
Khan Sir: खान सर फरार, लोकेशन खोज रही SIT, रौशन आनंद की जमानत पर भी अपडेट
खान सर फरार, लोकेशन खोज रही SIT, रौशन आनंद की जमानत पर भी अपडेट
सुनील सिंह को MLC प्रत्याशी बनाए जाने से रोहिणी आचार्य तेजस्वी पर भड़कीं? 'यादव, दलित…'
सुनील सिंह को MLC प्रत्याशी बनाए जाने से रोहिणी आचार्य तेजस्वी पर भड़कीं? 'यादव, दलित…'

वीडियोज

Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तकलीफ में बैठे हुए थे अखिलेश यादव', INDIA गठबंधन की बैठक पर बीजेपी पहला रिएक्शन, कहा- ड्रामा चल रहा...
'तकलीफ में बैठे हुए थे अखिलेश यादव', INDIA गठबंधन की बैठक पर BJP रिएक्शन, कहा- ड्रामा चल रहा...
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', हॉर्मुज में अमेरिकी नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
Audi या BMW नहीं बल्कि इस बॉलीवुड एक्टर ने खरीदी Tata Sierra, जानिए कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स?
Audi या BMW नहीं बल्कि इस बॉलीवुड एक्टर ने खरीदी Tata Sierra, जानिए कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स?
Airport Storm Viral Video: तूफान ने तितर-बितर कर दिया पूरा एयरपोर्ट, खुद ही चलने लगा बोर्डिंग रैप, देखें वायरल वीडियो
तूफान ने तितर-बितर कर दिया पूरा एयरपोर्ट, खुद ही चलने लगा बोर्डिंग रैप, देखें वायरल वीडियो
Embed widget