बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए अच्छी खबर आई है. शिक्षा विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि एक बार फिर से राज्य के सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होगी. इसको लेकर बुधवार (04 नवंबर, 2026) को संशोधित समय-सारणी जारी कर दी गई. 

Continues below advertisement

ट्रांसफर के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 नवंबर से शुरू होगी. सात दिसंबर तक शिक्षक ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकेंगे. शिक्षक अपनी पसंद और वरीयता के अनुसार विद्यालयों का विकल्प चुन सकेंगे. 

31 दिसंबर तक पूरी की जाएगी प्रक्रिया

सबसे बड़ी बात है कि सामान्य स्थानांतरण की सूची जारी करने, उस पर प्राप्त आपत्तियों एवं अपीलों का निष्पादन करने सहित पूरी प्रक्रिया 8 दिसंबर से 31 दिसंबर तक पूरी की जाएगी. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण में समायोजन एवं समानुपातीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. 

Continues below advertisement

जिन 14 जिलों में यह प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, वहां 9 से 14 नवंबर तक जिला स्थापना समिति की बैठक होगी और शिक्षकों की अंतिम सूची जारी की जाएगी. इसके बाद 17 से 25 नवंबर तक प्रमंडल एवं राज्य स्थापना समिति की बैठक, सूची का प्रकाशन, अपील प्राप्त करने और उनके निष्पादन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

यह भी पढ़ें- CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'

दूसरे चरण में पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी होगी. जिन 14 जिलों में यह प्रक्रिया लंबित है, वहां 9 से 14 नवंबर तक जिला स्थापना समिति के माध्यम से पारस्परिक स्थानांतरण किया जाएगा. वहीं, 17 से 25 नवंबर तक प्रमंडल एवं राज्य स्थापना समिति के स्तर पर यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

तीसरे चरण की बात करें तो सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होगी. समायोजन एवं पारस्परिक स्थानांतरण के बाद 27 नवंबर को विद्यालयवार संशोधित रिक्तियों की सूची जारी की जाएगी.

30 नवंबर से 7 दिसंबर तक शिक्षक अपनी वरीयता के अनुसार विद्यालयों का विकल्प चुनते हुए आवेदन कर सकेंगे. 8 दिसंबर से 31 दिसंबर तक जिला, प्रमंडल एवं राज्य स्थापना समितियों के स्तर पर सामान्य स्थानांतरण की सूची जारी करने, उस पर अपील प्राप्त करने और उनका निष्पादन करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

यह भी पढ़ें- बंशीधर-राहुल राज के खिलाफ महागठबंधन ने की शिकायत, सदस्यता रद्द करने की मांग