बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार (10 सितंबर, 2026) को एक बड़ा हादसा हो गया. जिले के लालगंज के जलालपुर में 'भारत माला परियोजना' के तहत बन रहे छह लेन के पुल का ढांचा गिर गया. हादसे में कई मजदूरों के घायल होने की सूचना है. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. राहत-बचाव का कार्य शुरू हुआ.

Continues below advertisement

आधिकारिक रूप से दी गई जानकारी

इस पूरे मामले में आधिकारिक रूप से जानकारी दी गई कि बुधवार की सुबह लॉन्चर शिफ्टिंग की प्रक्रिया के समय पूरी घटना हुई है. इस घटना में पुल के स्ट्रक्चर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. घटना में कार्यस्थल पर मौजूद 4 मजदूर घायल हुए हैं.

घायलों के इलाज पर रखी जा रही नजर

हादसे के तुरंत बाद सभी घायल श्रमिकों को त्वरित चिकित्सा सहायता के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका समुचित इलाज जारी है. परियोजना टीम द्वारा उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है.

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें- 'नीतीशपुर' सुनते ही भड़की RJD, 'हिंदुस्तान का नाम मोदी पर रख दें'

NHAI परियोजना की उच्च गुणवत्ता, कार्यस्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा और समयबद्ध निर्माण के प्रति पूर्णत प्रतिबद्ध है. भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पुनर्मूल्यांकन किया जा रहा है.

घायलों में बिहार के बाहर के भी मजदूर

जानकारी दी गई कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139W  (NH-139W) पर यह पुल का निर्माण कार्य हो रहा है. हादसे में घायल हुए कई मजदूरों की पहचान की गई है. बताया जा रहा है कि इसमें बिहार के अलावा बाहर के राज्यों के भी मजदूर हैं. कई मजदूरों को गंभीर रूप से चोट लगी है. इस घटना के बाद निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- चिराग से रोहिणी तक, 80 के ट्रेंड में डूबे नेता-मंत्री, यूजर्स ने लिए मजे