एक्सप्लोरर

बिहार पुलिस ने MP की पुलिस को क्यों दिया इतने रुपये का इनाम? लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है मामला

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के एक सदस्य को इंदौर में चार महीने पहले धर दबोचा गया था. गोपालगंज की पुलिस ने पिछले साल 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया था.

Bihar Police Reward to MP Police: बिहार की पुलिस ने मध्य प्रदेश की पुलिस को इनाम दिया है. 50 हजार रुपये की राशि दी गई है. मामला लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है. लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के एक सदस्य को इंदौर में चार महीने पहले धर दबोचा गया था. इसी के बदले में बिहार पुलिस ने मध्य प्रदेश की पुलिस को यह राशि दी है. एमपी की पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार (08 अप्रैल, 2025) को यह जानकारी दी.

गोपालगंज की पुलिस ने रखा था 50 हजार का इनाम

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि बिश्नोई गिरोह के सदस्य भूपेंद्र सिंह की गिरफ्तारी पर बिहार के गोपालगंज की पुलिस ने पिछले साल 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया था. उन्होंने बताया कि यह इनाम आधुनिक तकनीक वाली विदेशी 'ग्लॉक' पिस्तौलों की अवैध आपूर्ति के मामले में घोषित किया गया था.

लसूड़िया थाने पुलिस के दल को दिया गया इनाम

राजेश दंडोतिया ने बताया,"भूपेंद्र सिंह और उसके दो साथियों को इंदौर की लसूड़िया पुलिस ने पिछले साल (2024) एक दिसंबर को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा था. इस कारण बिहार पुलिस ने 50,000 रुपये का घोषित इनाम लसूड़िया थाने की पुलिस के दल को दिया है."

2017 में हुई थी भूपेंद्र की बिश्नोई से मुलाकात

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2017 में पंजाब के फरीदकोट जेल में अफीम के एक मामले में बंद रहने के दौरान भूपेंद्र सिंह की मुलाकात बिश्नोई से हुई थी और वह उसके गिरोह से जुड़कर अवैध वसूली और अन्य अपराधों को अंजाम दे रहा था. इंदौर पुलिस ने लसूड़िया थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर एक कार से भूपेंद्र सिंह और उसके दो साथियों-आदेश चौधरी और दीपक सिंह रावत को तीन अवैध पिस्तौल और छह कारतूसों के साथ चार महीने पहले पकड़ा था. अधिकारी के मुताबिक तीनों आरोपी शराब से भरे उस ट्रक को अगवा करने के इरादे से इंदौर के बाईपास रोड पर कार से घूम रहे थे जो राजस्थान से रवाना हुआ था.

यह भी पढ़ें- वैशाली के बाद अब सुपौल में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते SDPO के रीडर को पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है, वीडियो वायरल
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
Embed widget