एक्सप्लोरर

रोहतास में नशे के कारोबार पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 20 करोड़ की अवैध अफीम की खेती को किया नष्ट

Opium Cultivation: रोहतास में करीब 10 एकड़ में फैली अफीम की फसल को पुलिस ने ट्रैक्टर से पूरी तरह नष्ट कर दिया. पुलिस का कहना है कि अगर यह फसल बाजार में पहुंचती, तो इसकी कीमत 20 करोड़ रुपए से भी अधिक होती

Illegal Opium Cultivation: रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में पुलिस ने एक बड़े अभियान के तहत अवैध अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है. बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोन डिला के पहाड़ी इलाके में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को एसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की.

10 एकड़ में लहलहा रही थी अफीम की फसल 

सूत्रों के अनुसार, करीब 10 एकड़ में फैली इस अफीम की खेती को पुलिस ने सीज कर दिया और ट्रैक्टर से पूरी फसल को नष्ट कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि अगर यह फसल बाजार में पहुंचती, तो इसकी कीमत 20 करोड़ रुपए से भी अधिक होती. एसपी रौशन कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी विस्तृत जांच की जा रही है. उन्होंने कहा, "फसल की पहचान कर नष्ट कर दी गई है. यह अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर किया जा रहा था. मामले में संलिप्त लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी."

इस अभियान में कई थानों की पुलिस शामिल रही. एएसपी कोटा किरण, डीएसपी टू वंदना मिश्रा के साथ नौहट्टा, रोहतास, तिलौथू सहित अन्य पुलिस टीमों ने इलाके को घेरकर ऑपरेशन को अंजाम दिया. पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि इस इलाके में लंबे समय से अवैध अफीम की खेती की जा रही थी. कई अन्य फसलों के बीच अफीम की फसल भी लहलहा रही थी, जिससे पुलिस को पहले इस पर संदेह नहीं हुआ. जब मोटी-मोटी गांठें फसल में दिखीं, तब इस पर संदेह गहरा गया. पुलिस ने बताया कि यह फसल कटाई के लिए लगभग तैयार थी, जिससे अफीम निकालने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली थी.

नशे के कारोबारियों का पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध खेती के पीछे कौन लोग शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. रोहतास पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस अब अन्य इलाकों में भी इसी तरह की अवैध खेती पर नज़र बनाए हुए है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी
आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी
'BJP मनमाफिक जुगाड़ नहीं पाई..', SIR को लेकर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
'BJP मनमाफिक जुगाड़ नहीं पाई..', SIR को लेकर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
कौन हैं अहमद अल अहमद? सिडनी में शूटर से भिड़कर बंदूक छीनने वाले ‘हीरो’ की कहानी
कौन हैं अहमद अल अहमद? सिडनी में शूटर से भिड़कर बंदूक छीनने वाले ‘हीरो’ की कहानी
IND VS SA: 'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव

वीडियोज

Bihar News: बिहार के नवादा में पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार | ABP News
सिडनी में 'पहलगाम'? आतंकियों ने चुन-चुन कर मारा!
Janhit: PM मोदी ने फिर चौंकाया! | National Executive President | Nitin Nabin | BJP | PM Modi
UP Politics: यूपी BJP को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष...27 का शुरू अभियान | CM Yogi
Sandeep Chaudhary: BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, विपक्ष में हलचल | Nitin Nabin |PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी
आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी
'BJP मनमाफिक जुगाड़ नहीं पाई..', SIR को लेकर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
'BJP मनमाफिक जुगाड़ नहीं पाई..', SIR को लेकर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
कौन हैं अहमद अल अहमद? सिडनी में शूटर से भिड़कर बंदूक छीनने वाले ‘हीरो’ की कहानी
कौन हैं अहमद अल अहमद? सिडनी में शूटर से भिड़कर बंदूक छीनने वाले ‘हीरो’ की कहानी
IND VS SA: 'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
मिस्ट्री गर्ल संग दिखे जय भानुशाली, उड़ने लगीं डेटिंग की अफवाह, आरती सिंह ने किया रिएक्ट
मिस्ट्री गर्ल संग दिखे जय भानुशाली, उड़ने लगीं डेटिंग की अफवाह, आरती सिंह ने किया रिएक्ट
Delhi: 'उपहास करना आपको शोभा नहीं देता', रेखा गुप्ता पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, पढ़ें पूरा मामला
'उपहास करना आपको शोभा नहीं देता', रेखा गुप्ता पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, पढ़ें पूरा मामला
परफेक्ट स्लीप रूटीन के लिए सोते समय पहनें सॉक्स, जानिए वैज्ञानिक कारण और फायदे
परफेक्ट स्लीप रूटीन के लिए सोते समय पहनें सॉक्स, जानिए वैज्ञानिक कारण और फायदे
Video: कश्मीर नहीं एनसीआर है! 10वीं मंजिल से प्रदूषण का खतरनाक नजारा देख खौफ में यूजर्स- वीडियो वायरल
कश्मीर नहीं एनसीआर है! 10वीं मंजिल से प्रदूषण का खतरनाक नजारा देख खौफ में यूजर्स- वीडियो वायरल
Embed widget