एक्सप्लोरर

बिहार: दरभंगा सोना लूट कांड में शामिल दो अपराधियों को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

दरभंगा एसएसपी ने कहा कि फिलहाल टीम उन्हें लेकर दरभंगा नहीं आयी है. उनके आने पर पूछताछ के दौरान बहुत सारी जानकारियां सामने आएंगी. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

दरभंगा: बिहार में दरभंगा सोना लूट कांड में जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज आधार पर घटना में शामिल दो लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. बता दें कि बिहार एसटीएफ और दरभंगा पुलिस के संयुक्त छापेमारी कर समस्तीपुर जिला निवासी प्रिंस और गोलू पासवान को गिरफ्तार किया है. यह दोनों लूटकांड के बाद कुछ दिनों तक गांव में छुपकर थे और फिर दिल्ली भाग गए थे. जहां वे नाम बदलकर रह रहे थे.

एसएसपी ने कही ये बात

दरभंगा एसएसपी बाबूराम ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि लूट को अंजाम देने के लिए जो लोग घटनास्थल पर पहुंचे थे, अभी तक उनलोगों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी. ऐसे में जिला पुलिस और एसटीएफ लगातार छापेमारी कर रही थी. इस बीच में पुलिस को गिरफ्त में आए अपराधियों का लोकेशन दिल्ली में मिला. इसके बाद बीते एक हफ्ते से एसटीएफ और जिला पुलिस की टीम दिल्ली में कैंप कर रही थी.

आरोपी के घर से बरामद किया गया था सोना

इसी क्रम में गुरुवार को मौका मिलते ही दोनों अपराधियों को दबोच लिया गया. उन्होंने बताया कि पूर्व में ही प्रिंस के समस्तीपुर स्थित घर से भारी मात्रा में सोना और पैसे की बरामदगी हो चुकी है. ये वो अपराधी हैं, जिन्होंने दुकान अंदर घुसकर लूटपाट की थी. उन्होंने दरभंगा में भी 1 महीने के लिए किराए पर मकान किया था.

दरभंगा एसएसपी ने कहा कि फिलहाल टीम उन्हें लेकर दरभंगा नहीं आयी है. उनके आने पर पूछताछ के दौरान बहुत सारी जानकारियां सामने आएंगी. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, उन लोगों ने पूछताछ के क्रम में बहुत सारी जानकारियां दी हैं. उन्होंने मामले में विकास झा और रविंदर साहनी के संलिप्त होने की बात बताई है.

मुख्य अभियुक्त गिरफ्त से बाहर

उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मामले में 22 लोग जेल जा चुके हैं. हालांकि, इस कांड के जो 6- 7 मुख्य अभियुक्त हैं, वो पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है और जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी हो जाएगी.

गौरतलब है कि जिले के नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार में बीते साल 9 दिसंबर को अलंकार ज्वेलर्स में अपराधियों ने दिनदहाड़े करोड़ों की सोना लूट को अंजाम दिया था. सूना लूट के इस कांड ने पूरे राज्य सनसनी फैला दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में ब्लैकआउट मॉकड्रिल के दौरान हत्या, अंधेरे का फायदा उठाकर मसाला कारोबारी को मारी गोली
पटना में ब्लैकआउट मॉकड्रिल के दौरान हत्या, अंधेरे का फायदा उठाकर मसाला कारोबारी को मारी गोली
बक्सर-भोजपुर MLC उपचुनाव: RJD की जीत पर तेजस्वी यादव ने BJP-NDA को घेरा, 'आज भी अगर…'
बक्सर-भोजपुर MLC उपचुनाव: RJD की जीत पर तेजस्वी यादव ने BJP-NDA को घेरा, 'आज भी अगर…'
7 बजते ही गूंजी सायरन की आवाज, पटना सहित बिहार के 6 जिलों में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट
7 बजते ही गूंजी सायरन की आवाज, पटना सहित बिहार के 6 जिलों में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट
CM सम्राट की अंग्रेजी पर मांझी बोले, 'सोनिया मैडम आज तक हिंदी नहीं सीख पाईं, लालू जी को...'
CM सम्राट की अंग्रेजी पर मांझी बोले, 'सोनिया मैडम आज तक हिंदी नहीं सीख पाईं, लालू जी को...'

वीडियोज

UP Storm Death News : UP में कुदरत का कहर! आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही | Weather Update
Sansani: कंगाल बॉयफ्रेंड की करोड़पति गर्लफ्रेंड | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi
Janhit with Chitra Tripathi | Inflation:3 साल का Record टूटा, 3.88% से सीधे 8.30% पहुंची महंगाई दर!
UP Storm Death News : उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही | Weather Update | Bharat Ki Baat
Wholesale Inflation | Sandeep Chaudhary: PM अपील के बाद महंगाई का महा-विस्फोट | PM Modi Appeal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री, देर रात बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानें क्या हुई चर्चा
नीट पेपर लीक पर बवाल के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री, देर रात बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानें क्या हुई चर्चा
आबकारी नीति केस से अलग हुईं जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा, अरविंद केजरीवाल बोले, 'सत्य की जीत हुई'
आबकारी नीति केस से अलग हुईं जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा, अरविंद केजरीवाल बोले, 'सत्य की जीत हुई'
CSK को संग ले डूबेगी ऋषभ पंत की LSG, लखनऊ से हारते ही चेन्नई होगी बाहर! समझें प्लेऑफ का गणित
CSK को संग ले डूबेगी ऋषभ पंत की LSG, लखनऊ से हारते ही चेन्नई होगी बाहर! समझें प्लेऑफ का गणित
रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी 3 करोड़ की जमीन, 'रामायण' में निभाएंगे भगवान राम का रोल
रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी 3 करोड़ की जमीन, 'रामायण' में निभाएंगे भगवान राम का रोल
केरलम के नए CM सतीशन ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा किया पेश, जानें कब होगा शपथ ग्रहण
केरलम के नए CM सतीशन ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा किया पेश, जानें कब होगा शपथ ग्रहण
7 बजते ही गूंजी सायरन की आवाज, पटना सहित बिहार के 6 जिलों में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट
7 बजते ही गूंजी सायरन की आवाज, पटना सहित बिहार के 6 जिलों में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट
AI से पूछो सेहत के राज, लोन की बात या करियर की टेंशन! किसी को नहीं बताएगा WhatsApp का नया फीचर
AI से पूछो सेहत के राज, लोन की बात या करियर की टेंशन! किसी को नहीं बताएगा WhatsApp का नया फीचर
UPSC CSE 2026: यूपीएससी परीक्षा से पहले जारी होंगे ई-एडमिट कार्ड, यहां मिलेगी डायरेक्ट लिंक
यूपीएससी परीक्षा से पहले जारी होंगे ई-एडमिट कार्ड, यहां मिलेगी डायरेक्ट लिंक
Embed widget