एक्सप्लोरर

Bihar News: घर बैठे सरकार को लाखों का चूना लगाने की तैयारी में था शख्स, पुलिस ने दबोचा, जानें पूरा मामला

हिरासत में लिए गए शख्स से पूछताछ के आधार पर अन्य अभियुक्तों के घर पर भी छापेमारी की गई, जिसमें प्रिंटर और नोटों को रंगने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला ब्लू, मेजेंटा, पीला और काला रंग जब्त किया गया.

मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में बुधवार को पुलिस ने 13 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र के भैरवस्थान थाना क्षेत्र में कोई नकली नोट प्रिंट कर रहा है. सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. इस दौरान 13 लाख रुपये के साथ लौकही निवासी प्रेम कुमार कामत को गिरफ्तार किया गया. 

बिहार की अब तक की सबसे बड़ी खेप

बता दें कि मामले में सूचना के सत्यापन के बाद झंझारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशीष आनंद के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया. छापेमारी के क्रम में प्रेम कुमार कामत के नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. पकड़ाए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 2000, 500, 200 और 100 रुपये के नकली भारतीय नोट बरामद हुए.

Bihar Politics: JDU नेता ने संजय जायसवाल को बताया 'शराबी', कहा- उनका पुराना धंधा है दारू बेचना और पीना

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 5.64 लाख रुपये के 2000 वाले नोट, 6 लाख 16 हजार 500 मूल्य के 500 वाले नोट, 78 हजार के 200 वाले नोट और 41,600 मूल्य के 100 वाले नोट बरामद हुए. मालूम हो कि नोटबंदी के बाद बिहार में नकली भारतीय मुद्रा की संभवतः यह अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद की गई है.

नेपाल से तार जुड़े होने की आशंका

हिरासत में लिए गए शख्स से पूछताछ के आधार पर अन्य अभियुक्तों के घर पर भी छापेमारी की गई, जिसमें प्रिंटर और नोट को रंगने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला ब्लू, मेजेंटा, पीला और काला रंग जब्त किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया. पूछताछ के आधार पर गिरोह के तार नेपाल से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है. भारतीय मुद्रा के अवैध संचालन, तस्करी और तस्करों पर भी अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

विशेष टीम को मिलेगा पुरस्कार 

बता दें कि विशेष टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झंझारपुर आशीष नंदन के अलावे इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष झंझारपुर महफुज आलम, पुलिस निरीक्षक झंझारपुर अंचल ललन चौधरी, पुलिस अवर निरीक्षक रूपक कुमार अम्बूज, थानाध्यक्ष भैरवस्थाना, झंझारपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अरविन्द कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार भैरवस्थान थाना और भैरवस्थान थाना के सशस्त्र बल शामिल थे. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मी को पुरस्कृत किया जाएगा. घटना में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया के बाद जेल भेजा जा रहा है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: 'खेला' के मूड में मुकेश सहनी! RJD से हाथ मिलाने के दिए संकेत, कहा- बस ये बात मान ले पार्टी, फिर तो...

Jehanabad News: रणक्षेत्र में तब्दील हुआ जहानाबाद का बैजनाथ बिगहा, रुपये के लेनदेन में फायरिंग और मारपीट, 5 लोग जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC में मची भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…'
TMC में मची भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…'
बिहार: मीनाक्षी नटराजन पर कांग्रेस के इस नेता की दो टूक, 'भाजपा लगातार…'
बिहार: मीनाक्षी नटराजन पर कांग्रेस के इस नेता की दो टूक, 'भाजपा लगातार…'
बिहार में मौसम की तबाही, खगड़िया में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, कई लोग झुलसे
बिहार में मौसम की तबाही, खगड़िया में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, कई लोग झुलसे
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, CM सम्राट चौधरी का जिक्र कर कहा- 'एक बार BJP…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, CM सम्राट चौधरी का जिक्र कर कहा- 'एक बार BJP…'

वीडियोज

sansani : जिम संचालक के LIVE मर्डर की 'खूनी पिक्चर' ! | Crime News
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: करोड़ों का चढ़ावा 'गोरख धंधा' बन गया है?
Mahadev & Sons: Mahadev का मौन या गहरा राज? अपनों के बीच शुरू हुई जंग से बिखरा पूरा परिवार
Mahadev & Sons:😯Mogra को मिली घर की चाबी, सातवें आसमान पर पहुंचकर सबसे पहले खोली तिजोरी #sbs
बॉलीवुड न्यूज़: 'अल्फा' टीज़र के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा: शाहरुख, सलमान और शरवरी के फैंस ने खोला मोर्चा (11.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्ता गई, बिखरा साम्राज्य, सयोनी से काकोली तक छूटा साथ… क्यों ममता की पार्टी में बगावत की ऐसी आंधी?
सत्ता गई, बिखरा साम्राज्य, सयोनी से काकोली तक छूटा साथ… क्यों ममता की पार्टी में बगावत की ऐसी आंधी?
अशोक गहलोत बोले, 'अगर सचिन पायलट मेरी बात का मर्म समझ जाते तो आज हालात दूसरे होते'
अशोक गहलोत बोले, 'अगर सचिन पायलट मेरी बात का मर्म समझ जाते तो आज हालात दूसरे होते'
बॉलीवुड में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज, चित्रांगदा सिंह समेत इन्होंने जताया दुख
बॉलीवुड में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज, चित्रांगदा सिंह समेत इन्होंने जताया दुख
हॉस्पिटल के बेड से रियान पराग ने शेयर की तस्वीर, हुई बड़ी सर्जरी; फील्ड पर कब लौटेंगे वापस?
हॉस्पिटल के बेड से रियान पराग ने शेयर की तस्वीर, हुई बड़ी सर्जरी; फील्ड पर कब लौटेंगे वापस?
Husband Wife Cute Fight: फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
होर्मुज में जिस जलवीर पर सवार थे भारतीय, अमेरिका ने ऐसे बरसाईं हेलफायर मिसाइल, शेयर किया Video
होर्मुज में जिस जलवीर पर सवार थे भारतीय, अमेरिका ने ऐसे बरसाईं हेलफायर मिसाइल, शेयर किया Video
अगले 3 घंटों में आपके जनपद....तेज आंधी तूफान को लेकर आया मोबाइल पर अलर्ट, भर्रा उठे फोन

Embed widget