✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Katihar News: कटिहार पुलिस ने पटना से दो साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान से है कनेक्शन

निरंजन सिंह   |  Nasrin Fatma   |  25 Jun 2024 11:57 PM (IST)

Police Arrested Cyber Thug : साइबर थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने कहा कि गिरफ्तार लोगों का संपर्क पाकिस्तानी साइबर अपराधियों से है और उनके साथ मिलकर ये लोग साइबर ठगी का कार्य करते थे.

साइबर ठग गिरफ्तार

Cyber Thug In Katihar: कटिहार के लोगों के साथ साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी को मंगलवार (25 जून) को पटना से साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों का कनेक्शन पाकिस्तान के साइबर अपराधियों से है. इस बात की जानकारी साइबर थाना में प्रेस वार्ता कर साइबर थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने दी है. उन्होंने बताया कि कटिहार के एक व्यक्ति को साइबर अपराधियों ने ठगी का शिकार बनाया था, उसी मामले की जांच करते हुए ये पर्दाफाश हुआ. 

गिरफ्तार आरोपी में एक लड़की भी शामिल

मामला साइबर थाना कटिहार में दर्ज हुआ था. इस मामले में साइबर पुलिस कटिहार के द्वारा तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पटना के कदमकुआं से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिमी चंपारण निवासी नेस्ताक आलम और पूर्वी चंपारण की रहने वाली ईशा कुमारी के रूप में हुई है. गिरफ्तार आरोपियों के पास 16 बैंकों का विभिन्न एटीएम कार्ड, 8000 नकद, 6 मोबाइल, 6 सिम, सोने की दो अनूठी, चांदी का चैन और एक स्मार्ट वॉच बरामद किया गया.

प्रेस वार्ता के दौरान साइबर थाना अध्यक्ष ने बताया कि एटीएम कार्ड और जब्त किए गए मोबाइल से करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन के साक्ष्य मिले हैं. सैकड़ों बैंक खाते का विवरण, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं 100 से ज्यादा बैंकिंग क्यु आर कोर्ड एवं पाकिस्तान से संपर्क वाले अनेक मोबाइल नंबर प्राप्त हुए हैं. साइबर थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने कहा कि इससे पता चलता है कि गिरफ्तार लोगों का संपर्क पाकिस्तानी साइबर अपराधियों से था और उनके साथ मिलकर ये लोग साइबर ठगी का कार्य करते थे.

व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान में होती थी बात

पुलिस के मुताबिक ये दोनों शातिर आरोपी हर दिन व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान में बैठे साइबर अपराधियों से बात करते थे. पुलिस के पास इसके सबूत है. पाकिस्तान में साइबर अपराध में शामिल लोग पिछले एक साल से हर दिन दो से तीन लाख रुपये अपने खातों में भेज रहे थे. अपना हिस्सा निकालने के बाद ये दोनों अलग-अलग माध्यमों से बैंक खातों में बची रकम जमा कर पाकिस्तान में बैठे साइबर अपराधियों को भेज देते थे. 

ये भी पढ़ेंः Nawada Crime: नवादा में दहेज की बलि वेदी पर चढ़ी विवाहिता, पुलिस ने नदी से किया शव बरामद

Published at: 25 Jun 2024 11:11 PM (IST)
Tags: Cyber Thug Katihar Police Bihar News Katihar Cyber Crime
  • हिंदी न्यूज़
  • राज्य
  • बिहार
  • Katihar News: कटिहार पुलिस ने पटना से दो साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान से है कनेक्शन
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.