एक्सप्लोरर

Bihar Panchayat Election: मतदान करने के लिए 120 किमी की दूरी तय करेंगे इस गांव के लोग, जानें क्या है वजह

गया डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि अनबरन सलैया रिमोटेस्ट क्षेत्रों में से एक है. हर बार चुनाव के समय यह बात सामने आती है. ग्रामीणों को औरंगाबाद होकर मतदान के लिए जाना पड़ता है.

गया: बिहार के गया जिले में 10 चरणों में पंचायत चुनाव होना है, जिसमें दो चरणों के मतदान और मतगणना का कार्य संपन्न हो चुका है. वहीं, बाकी बचे चरणों के लिए तैयारी जारी है. जिले के अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया प्रखण्ड के छकरबन्धा पंचायत का एक गांव ऐसा है, जो औरंगाबाद की सीमा पर अवस्थित है. अनबरन सलैया नामक गांव की भौगोलिक स्थिति यह है कि ये पहाड़ की तलहटी में बसा है और यहां करीब 500 मतदाता हैं. 
 
मतदान केंद्र 120 किलोमीटर दूर
 
इन ग्रामीणों का विधानसभा क्षेत्र इमामगंज है. वहीं, लोकसभा चुनाव में ग्रामीण औरंगाबाद के लिए मतदान करते हैं. दोनों चुनाव में मतदान के लिए गांव के स्कूल में ही मतदान केंद्र बनाया जाता है. लेकिन पंचायत चुनाव में मतदान केंद्र छकरबन्धा रहता है. दूरी काफी अधिक होने की वजह से 500 मतदाता में करीब 100 से 150 मतदाता ही मतदान करने जाते हैं. 
 
ग्रामीण महेंद्र सिंह भोक्ता बताते हैं कि पंचायत चुनाव में मतदान केंद्र छकरबन्धा और लोकसभा व विधानसभा में मतदान केंद्र गांव में ही होता है. इस बार 24 नवंबर को डुमरिया प्रखण्ड में मतदान होना है. ऐसे में अब मतदान करने जाने की चिंता सताने लगी है. छकरबन्धा अगर किसी वाहन से जाएंगे तो 120 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी. वहीं, जंगल व पहाड़ के रास्ते जाएंगे तो 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी. लेकिन मतदान के लिए पैदल जाना संभव नहीं है.  
 
शाम होने के कारण लौट नहीं पाते घर
 
वहीं, पास के गांव गोपाल डेरा के ग्रामीणों ने बताया कि मतदान के दिन वे वापस अपने गांव नहीं लौट पाते हैं. चूंकि पैदल चलकर मतदान केंद्र तक जाना होता है और वापस लौटने के समय शाम हो जाती है. ऐसे में जंगल पहाड़ के रास्ते वापस लौटना सुरक्षित नहीं होता है, इसलिए कुछ लोग जाते भी नहीं है और जो पैदल चल कर जाते हैं, उन्हें उसी गांव में रात गुजारना पड़ता है. लोकसभा और विधानसभा की तरह गांव में ही मतदान केंद्र बनाए जाने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने गया डीएम अभिषेक सिंह व विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को भी आवेदन दिया है.
 
औरंगाबाद में शामिल करने की मांग
 
इस सम्बंध में इमामगंज विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि इसकी जानकारी है. डुमरिया प्रखण्ड के कई गांव औंरगाबाद जिले के देव प्रखण्ड के काफी नजदीक स्थित हैं. जंगल और पहाड़ों के बीच में हैं. ऐसे में मैंने औरंगाबाद जिले में इन गांवों को शामिल करने की बात कही थी. उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र,अस्पताल या प्रशासनिक मामला हो ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, ऐसे में मतदान के लिए जंगल-पहाड़ का रास्ता सुरक्षित नहीं है. इसे लेकर पत्राचार भी किया गया था. 
 
इधर, गया डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि अनबरन सलैया रिमोटेस्ट क्षेत्रों में से एक है. हर बार चुनाव के समय यह बात सामने आती है. ग्रामीणों को औरंगाबाद होकर जाना पड़ता है. पंचायत चुनाव में गांव में ही मतदान केंद्र बनाए जाने की मांग रखी गई है. इस पर राज्य निर्वाचन आयोग से बात कर सार्थक पहल की जाएगी.
 
 
यय भी पढ़ें -
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: यूपी में सीएम योगी के आदेश के बाद एक्शन में अधिकारी, नूंह, रेवाणी, सोनीपत में अधिकारियों का दावा- सब ठीक
Live: यूपी में सीएम योगी के आदेश के बाद एक्शन में अधिकारी, नूंह, रेवाणी, सोनीपत में अधिकारियों का दावा- सब ठीक
राज्यसभा चुनाव: महागठबंधन को मिलेगा AIMIM का साथ? तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे अख्तरुल ईमान
महागठबंधन को मिलेगा AIMIM का साथ? तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे अख्तरुल ईमान
Saharsa News: पति ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद फंदे से लटका, बिहार के सहरसा में हुआ बड़ा कांड
बिहार: पति ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद फंदे से लटका, सहरसा में हुआ बड़ा कांड
निशांत कुमार का ऐक्शन मोड शुरू! JDU कार्यालय पहुंचे, कहा- 'कार्यकर्ता-सांसद सब…'
निशांत कुमार का ऐक्शन मोड शुरू! JDU कार्यालय पहुंचे, कहा- 'कार्यकर्ता-सांसद सब…'

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
The Taj Story OTT Release: पांच महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होगी परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
ओटीटी पर रिलीज होने जा रही ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Burning Eyes Reasons: घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण
घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण
न्यूयॉर्क के मेयर को इफ्तार कराते हुए भावुक हुए शेफ विकास खन्ना, ममदानी के साथ किया पुराने दिनों को याद, वीडियो वायरल
न्यूयॉर्क के मेयर को इफ्तार कराते हुए भावुक हुए शेफ विकास खन्ना, ममदानी के साथ किया पुराने दिनों को याद
Embed widget