एक्सप्लोरर

Bihar Panchayat Election: वोट के लिए मतदाता का पैर पकड़ते दिखे मुखिया प्रत्याशी के पति, पक्ष में मतदान करने की खिलाई कसम

वायरल वीडियो में मतदाता और आस-पास मौजूद लोग बार-बार पैर छोड़ने की बात कह रहे हैं, लेकिन प्रत्याशी के पति ने तब तक पैर नहीं छोड़ा, जबतक उनके पक्ष में वोट देने के लिए मतदाता से कसम नहीं खिलवा ली.

मुजफ्फरपुर: बिहार पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Election 2021) के दो चरणों के लिए मतदान सम्पन्न हो गया है. अब बाकी बचे आठ चरणों के लिए मतदान होना है. चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. जनता को अपने पाले में करने के लिए प्रत्याशी तरह-तरह की तरकीब अपना रहे हैं. इसी क्रम में प्रदेश के मुजफ्फरपुर जिले में मुखिया प्रत्याशी के पति का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रत्याशी के साथ चुनाव प्रचार कर रहे उनके पति एक व्यक्ति का पैर पकड़ कर वोट देने की अपील करते दिख रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने तब तक व्यक्ति के पैर नहीं छोड़े, जब तक वोट देने के लिए उन्हें कसम नहीं खिलाई.

वोट मांगने के लिए अपनाई तरकीब

मामला जिले के सरैया प्रखंड के दातापुर पचभीरवा का है, जहां शर्मिला देवी ने मुखिया पद के लिए नामांकन दाखिल किया है. नामांकन दाखिल करने के बाद शर्मिला अपने पति संजय बिहारी के साथ गांव में घूम रही हैं और ग्रामीणों से उनके पक्ष में वोट देने की अपील कर रही हैं. इसी दौरान उनके पति ने वोट मांगने की अनोखी तरकीब निकाली और लोगों के पैर पड़ना शुरू कर दिया. वीडियो में संजय बिहारी मतदाता का पैर जकड़े दिख रहे हैं.

वायरल वीडियो में मतदाता और आस-पास मौजूद लोग बार-बार पैर छोड़ने की बात कह रहे हैं, लेकिन प्रत्याशी के पति ने तब तक पैर नहीं छोड़ा, जबतक उनके पक्ष में वोट देने के लिए मतदाता से कसम नहीं खिलवा ली. बताया जा रहा है कि संजय बिहारी की पत्नी पहले गांव की मुखिया के रूप में चुनी जा चुकी हैं. जबकि, निवर्तमान मुखिया गांव के ही एक शख्स के हत्या के आराेप में जेल में है.

आज होगा किस्मत का फैसला

बता दें कि वायरल वीडियो दूसरे चरण के मतदान के पहले की बताई जा रही है. संजय की पत्नी के भाग्य का फैसला 29 सितंबर को ही हो गया है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि उनके पति के द्वारा लोगों के चरण वंदन का उनको कितना फायदा मिलता है. आज वोटों की गिनती होनी है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Caste Census: सुशील मोदी बोले- केंद्र सरकार कर चुकी है तैयारी, अंतिम समय में जातीय जनगणना कराना संभव नहीं

Bihar Politics: तेजस्वी यादव का केंद्र और राज्य सरकार पर हमला, कहा- बाढ़ के समाधान के लिए नहीं हो रही ईमानदार कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JDU में शामिल होते ही पिता नीतीश कुमार से मिले निशांत, क्या हुई बात? सामने आई पहली तस्वीर
JDU में शामिल होते ही पिता नीतीश कुमार से मिले निशांत, क्या हुई बात? सामने आई पहली तस्वीर
JDU में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का बड़ा बयान, 'मेरे पिता ने राज्यसभा…'
JDU में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का बड़ा बयान, 'मेरे पिता ने राज्यसभा…'
नीतीश कुमार के फैसले पर सबसे करीबी नेता मनीष वर्मा की पहली प्रतिक्रिया, निशांत पर भी खूब बोले
नीतीश कुमार के फैसले पर सबसे करीबी नेता मनीष वर्मा की पहली प्रतिक्रिया, निशांत पर भी खूब बोले
Bihar News: 'नीतीश के नाम पर सत्ता में आई BJP, बिहार की जनता सब देख रही है', मुकेश सहनी का बड़ा आरोप
'नीतीश के नाम पर सत्ता में आई BJP, बिहार की जनता सब देख रही है', मुकेश सहनी का बड़ा आरोप

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान से अमेरिका और इजरायल के बीच जंग के 10 Updates | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान का वार एलर्ट! IRGC बोली- '6 महीने तक भीषण जंग लड़ सकते हैं' | Trump | Breaking
Aage Ka Agenda: महायुद्ध में अब तक कितनी तबाही | Iran Israel War | America | Trump | Ashish Singh
Iran Israel War: Iran की Oil Refinery पर Israel ने की बारूदी बौछार.. | War Update | Donald Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट युद्ध में नया मोर्चा, लड़ाई में उतरे कुर्द | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
Punjab Budget 2026: पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
'आपके बिना अधूरा हूं..' पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
ईरान में खुल सकता है नया मोर्चा? कुर्द बलों की गतिविधियों से बढ़ी हलचल, जानें कौन हैं कुर्द?
ईरान में खुल सकता है नया मोर्चा? कुर्द बलों की गतिविधियों से बढ़ी हलचल, जानें कौन हैं कुर्द?
West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
पाकिस्तान में अब कार चलाना हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, जानें कितने बढ़े दाम?
पाकिस्तान में अब कार चलाना हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
Embed widget