एक्सप्लोरर

Bihar Panchayat Election: बांका के रजौन प्रखंड में 66.85 फीसद हुआ मतदान, 500 मतदाताओं को दी गई वैक्सीन

बांका के रजौन प्रखंड में एक लाख 40 हजार 786 मतदाताओं में से 94 हजार 125 मतदाताओं ने वोटिंग किया. 2,137 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम और बैलेट बॉक्स में कैद हो गया है.

बांका: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत जिले के रजौन प्रखंड में शुक्रवार को कुल 66.85 फीसद मतदान हुआ. 11 स्थानों पर ईवीएम में कुछ तकनीकी गड़बड़ी होने की वजह से ईवीएम बदलने के बाद देर से मतदान शुरू हुआ. पंचायत चुनाव के दौरान पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक थी. वहीं, कई मतदाता तो धूप की वजह से बेसुध होकर गिर पड़े. मतदान के दिन भी रजौन प्रखंड क्षेत्र के 30 चिह्नित स्थानों पर कोरोना टीका केंद्र संचालित करते हुए 500 मतदाताओं को वैक्सीन लगाई गई.

इस चुनाव में एक लाख 40 हजार 786 मतदाताओं में से शुक्रवार को 94 हजार 125 मतदाताओं ने वोटिंग किया. एबीपी न्यूज के रिपोर्टर ने भ्रमण के क्रम में देखा कि अधिसंख्य मतदान केंद्रों पर मतदान के समय दो महिला के बाद एक पुरुष को मतदान कराने की प्रक्रिया अपनाई जा रही थी. बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को आने के साथ मतदान करने का मौका दिया जा रहा था. इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी सख्ती से डटे दिख रहे थे. वहीं, 2,137 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम और बैलेट बॉक्स में कैद हो गया है.

वाहन चालकों पर रखी जा रही थी विशेष नजर

शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, निर्भीक मतदान कराने के लिए स्पेशल जोनल, जोनल मजिस्ट्रेट, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकार प्रथम एवं द्वितीय चरण पंचायत चुनाव की अपेक्षा तृतीय चरण का चुनाव और पूर्ण पारदर्शिता के साथ बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए काफी तत्पर दिख रहे थे. सड़क मार्गों पर वाहन चालकों और दो पहिए वाहनों पर शस्त्र लहराने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही थी.

जिला परिषद प्रत्याशी का चार चक्का वाहन जब्त

डीएम, एसपी ने संझा-श्यामपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर-8 के मतदान केंद्र 45 के समीप से एक उत्तरी क्षेत्र के जिला परिषद प्रत्याशी के चार चक्का वाहन को जब्त करने का आदेश दिया. साथ ही सड़क पर फर्राटे के साथ बाइक और वाहन चलाते देख करीब 50 वाहनों को जब्त किया है.

यह भी पढ़ें- 

रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर PM नरेंद्र मोदी ने भेजा शोक संदेश, पत्र में यादों से जुड़ी बातों को लिखा

बिहार में तनातनी के बीच लालू यादव की राहुल गांधी से मुलाकात, शक्ति प्रदर्शन में भारी पड़े चिराग पासवान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: तेज प्रताप यादव ने समर्थकों संग मनाई होली, ईरान-इजराइल जंग पर कहा- 'इसके लिए हम...'
तेज प्रताप यादव ने समर्थकों संग मनाई होली, ईरान-इजराइल जंग पर कहा- 'इसके लिए हम...'
Bihar News: 'मेरा बस चले तो मैं...', चिराग पासवान की शादी को लेकर मां रीना पासवान का बड़ा बयान
बिहार: 'मेरा बस चले तो मैं...', चिराग पासवान की शादी को लेकर मां रीना पासवान का बड़ा बयान
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
बिहार: बेटे निशांत के राजनीति में आने पर सहमत हुए नीतीश कुमार, JDU में खुशी की लहर
बिहार: बेटे निशांत के राजनीति में आने पर सहमत हुए नीतीश कुमार, JDU में खुशी की लहर

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
16 साल की छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, नवजात के साथ आगे जो हुआ... सुनकर कलेजा पसीज जाएगा
16 साल की छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, नवजात के साथ आगे जो हुआ... सुनकर कलेजा पसीज जाएगा
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
होली में भीग गया फोन और अब ऑन नहीं हो रहा? तो तुरंत करें ये काम
होली में भीग गया फोन और अब ऑन नहीं हो रहा? तो तुरंत करें ये काम
Kidney Disease Symptoms: सावधान! अक्सर 'साइलेंट' होती है किडनी की बीमारी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
सावधान! अक्सर 'साइलेंट' होती है किडनी की बीमारी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
Embed widget