एक्सप्लोरर

Bihar News: दोस्ती, प्यार और फिर धर्म परिवर्तन? सीवान में हिंदू युवक बना मौलवी, प्रेमिका ने वायरल की तस्वीरें

Siwan Love Jihad: युवक गोपालगंज जिला के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है. एसडीपीओ फिरोज आलम ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. जांच हो रही है.

सीवान: बिहार के सीवान से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. कहा जा रहा है कि अपनी प्रेमिका को पाने के लिए एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर लिया है. वह हिंदू से मौली बन गया और फिर उसकी प्रेमिका ने उसकी तस्वीरों को मोहल्ले में वायरल कर दिया. युवक के परिजनों ने प्रेमिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मामला सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा मिस्कार टोली का है.

बताया जाता है कि युवक गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला श्रवण कुमार है. वर्तमान में वह मैरवा थाना क्षेत्र के सीवान-मझौली मार्ग के नई बस्ती मिस्कार टोली में रहता है. युवक की मां का कहना है कि उनके बेटे को रोजी खातून ने अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसे करीब सात महीने पहले भगाकर ले गई. फिर बेटे का धर्म परिवर्तन कराकर उसे मौलाना बना दिया. किसी मदरसे में रखवा दिया. बेटे की मौलाना वाली तस्वीर पूरे मोहल्ले में वायरल कर दी. श्रवण की मां ने बेटे को वापस लाने की प्रशासन से गुहार लगाई है.

आरोपी प्रेमिका ने कहा- युवक सिर्फ उसका दोस्त

वहीं इस मामले में आरोपी रोजी खातून ने बताया कि श्रवण से सिर्फ उसकी दोस्ती थी. उसके बारे में उसे कुछ नहीं पता. रोजी ने बताया कि श्रवण 20 साल का है. उसे पता है कि उसे क्या करना है. वह छोटा बच्चा नहीं है जो उसे बरगलाया जा सके. इस मामले में सीवान एसडीपीओ फिरोज आलम ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है, लेकिन जांच की जा रही है. जांच के बाद स्पष्ट होगा.

बताया जाता है कि युवक श्रवण के पिता प्रदीप चौहान गोपालगंज जिले के हरपुर गांव से करीब नौ वर्ष पहले बच्चों को पढ़ाने और मैरवा में काम करने की वजह से यहीं आकर बस गए थे. श्रवण तीन भाइयों में सबसे बड़ा है. वो मैरवा में ही किसी दुकान पर काम करता था. ऐसी चर्चा है कि करीब 3-4 वर्ष पहले श्रवण की मोहल्ले के ही रोजी नाम की लड़की से मुलाकात हुई थी. फिर दोस्ती हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई.

यह भी पढ़ें- Bihar Bank Loot: बिहार के हाजीपुर में बैंक लूट की बड़ी वारदात, हथियार के बल पर एक करोड़ से अधिक की डकैती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Politics: बिहार में सियासी फेरबदल के बीच तेजस्वी यादव एक्टिव, बुलाई RJD विधायकों की बैठक
बिहार में सियासी फेरबदल के बीच तेजस्वी यादव एक्टिव, बुलाई RJD विधायकों की बैठक
जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर में भावुक हुईं बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर, बोलीं- 'मैं खुद को संभाल नहीं पाई'
जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर में भावुक हुईं बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर, बोलीं- 'मैं खुद को संभाल नहीं पाई'
नीतीश कुमार की सियासी विरासत को संभाल पाएंगे निशांत? 1-2 नहीं… ये हैं 5 बड़ी चुनौतियां
नीतीश कुमार की सियासी विरासत को संभाल पाएंगे निशांत? 1-2 नहीं… ये हैं 5 बड़ी चुनौतियां
बिहार राज्यसभा चुनाव: राजद एक्टिव, कांग्रेस चुप, ओवैसी ने 5वीं सीट पर दिल्ली में बुलाई मीटिंग
बिहार राज्यसभा चुनाव: RJD एक्टिव, कांग्रेस चुप, असदुद्दीन ओवैसी ने 5वीं सीट पर दिल्ली में बुलाई मीटिंग

वीडियोज

Iran Israel War News Update : Mojtaba Khamenei पर ट्रंप का बड़ा बयान । Trump । Netnyahu
Iran Israel War Update: अमेरिका में तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार | Mojtaba Khamenei | Trump
Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
Delhi Politics: दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह
ईशान किशन पर टूटा था गमों का पहाड़, दो दिन पहले परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
ईशान पर टूटा था गमों का पहाड़, परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?
नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?
इस सरकारी स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी हो जाता है जुगाड़
इस सरकारी स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी हो जाता है जुगाड़
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
Embed widget