एक्सप्लोरर

लाइट बंद... थम जाएंगे गाड़ी के पहिए, बिहार के 6 जिलों में आज बजेगा सायरन, क्या करें क्या नहीं?

Civil Defence Mock Drill: आज शाम के 6 बजकर 58 मिनट से 7 बजे तक लगातार 2 मिनट के लिए सायरन बजेगा. सायरन की समाप्ति के बाद शाम 7 बजे से 7 बजकर 10 मिनट तक पूर्ण ब्लैकआउट रहेगा.

Civil Defence Mock Drill Today: भारत सरकार के गृह मंत्रालय से जारी निर्देश के अनुसार आज (बुधवार) देश के 244 जिलों में एक मॉक ड्रिल होने जा रहा है. इसमें बिहार के भी 6 जिले शामिल हैं. पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और पटना के साथ बेगूसराय में मॉक ड्रिल होगा. मॉक ड्रिल के दौरान करीब 10 मिनट के लिए अंधेरा छा जाएगा. अचानक लाइटें बंद हो जाएंगी और खतरे की एहसास वाली घंटी बजेगी. गाड़ियों के पहिए थम जाएंगे.

आज शाम के 6 बजकर 58 मिनट से 7 बजे तक यानी लगातार 2 मिनट के लिए पटना के 80 स्थानों पर सायरन बजाया जाएगा. सायरन की समाप्ति के तुरंत बाद शाम 7 बजे से 7 बजकर 10 मिनट तक पूर्ण ब्लैकआउट रहेगा. यह एक एक्सरसाइज है और इसका उद्देश्य है कि आकस्मिक परिस्थिति में मिनिमम पॉसिबल टाइम में ब्लैकआउट किया जा सके.

चार जगहों पर स्थायी सायरन की व्यवस्था

पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सिविल डिफेंस द्वारा पटना के चार स्थलों पर स्थायी सायरन की व्यवस्था है. पटना यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी के समीप, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के समीप, एनआईटी घाट एवं पुराना सचिवालय के समीप, अन्य स्थलों पर अग्निशमन एवं पुलिस वाहनों की मदद से सायरन बजेगा. 

एक नजर में जान लें ये बड़ी बातें

  • शाम के 6 बजकर 58 मिनट से 7 बजे तक यानी 2 मिनट के लिए बिहार के छह जिलों में सायरन बजेगा.
  • सायरन की समाप्ति के तुरंत बाद से शाम के 7 बजे से 7 बजकर 10 मिनट तक पूर्ण ब्लैकआउट रहेगा.
  • यह एक सामान्य मॉक ड्रिल है. इसमें पैनिक होने की कोई आवश्यकता नहीं है.
  • घर की सारी लाइट को बंद रखना है. मोबाइल लाइट, टॉर्च की रोशनी भी बंद रखने की अपील की गई है. 
  • अपरिहार्य परिस्थिति में लाइट जलाना हो तो खिड़की बंद रखना होगा और मोटा पर्दा लगाकर रखना होगा. 
  • सड़क पर गाड़ियों को भी इस दौरान रुक कर लाइट को ऑफ करना है. केवल आकस्मिक सेवा इस दौरान कार्यरत रहेगी.
  • पूर्ण ब्लैकआउट होगा यानी पोल पर लगी लाइट और हाईमास्ट लाइट भी बंद हो जाएगी. 
  • इमरजेंसी सेवाओं जैसे एंबुलेंस को इस ब्लैकआउट से छूट दी गई है. 

घबराने की जगह लोगों से सहयोग करने की अपील

इस अभ्यास में जिला प्रशासन अंतर्गत पुलिस, अग्निशमन, सिविल डिफेंस, वॉलंटियर्स, होमगार्ड, एनसीसी को शामिल किया जाएगा. इसके अलावा स्कूल और कॉलेजों के छात्र भी इसमें हिस्सा लेंगे. पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने लोगों से घबराने के बजाय सहयोग करने की अपील की है. पटना समेत बिहार के अन्य जिलों में भी ऐसी ही तैयारी की गई है.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: '24 घंटे में POK को…', एयर स्ट्राइक के बाद सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
बिहार में होली के बीच बड़ा ऐक्शन, सस्पेंड किए गए 37 पुलिसकर्मी, SP ने क्यों की कार्रवाई?
बिहार में होली के बीच बड़ा ऐक्शन, सस्पेंड किए गए 37 पुलिसकर्मी, SP ने क्यों की कार्रवाई?
निशांत कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज, कांग्रेस सांसद तारिक बोले, 'शायद नीतीश कुमार...'
निशांत कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज, कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने क्या कहा?
नितिन नवीन पर चढ़ा होली का रंग, पटना में खेल रहे थे रंग-गुलाल… आई राज्यसभा जाने की खुशखबरी
नितिन नवीन पर चढ़ा होली का रंग, पटना में खेल रहे थे रंग-गुलाल… आई राज्यसभा जाने की खुशखबरी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'समय आ गया...' शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! ट्रंप से दोस्ती और खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये बड़ी मांग
शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये बड़ी मांग
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
भूखा मर रहा PCB! खिलाड़ियों पर जुर्माने को आकाश चोपड़ा ने बताया पैसे ऐंठने का तरीका, शाहिद अफरीदी भी भड़के
भूखा मर रहा PCB! खिलाड़ियों पर जुर्माने को आकाश चोपड़ा ने बताया पैसे ऐंठने का तरीका, शाहिद अफरीदी भी भड़के
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
Health Benefits Of Coriander Leaves: हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद
हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद
‘बुरा ना मानो होली है’ कहकर रंग फेंका तो पड़ेगा महंगा, इन धाराओं के तहत होगी सजा
‘बुरा ना मानो होली है’ कहकर रंग फेंका तो पड़ेगा महंगा, इन धाराओं के तहत होगी सजा
Embed widget