एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार के बांका में मुंशी के पुत्र का हुआ अपहरण, एक करोड़ रुपये की मांगी गई फिरौती

17 अगस्त की शाम सात बजे के करीब जब उज्ज्वल पढ़ाई कर अपने पिता के साथ बाइक से घर लौट रहा था, उसी समय अपहरण हो गया. परिजनों ने डर की वजह से पुलिस को नहीं बताया था.

बांका: जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने पकरिया गांव के राजेश कुमार के एकलौते पुत्र उज्ज्वल कुमार (14 वर्ष) का अपहरण कर लिया है. फिरौती में परिजनों से कभी एक करोड़ तो कभी 70 लाख रुपये नकद मांगे जा रहे हैं. इस मामले में गुरुवार को शंभूगंज थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पकरिया गांव के राजेश कुमार शंभूगंज अंचल कार्यालय के हल्का राजस्व कर्मचारी के साथ मुंशी का कार्य करते थे. उनका बेटा उज्ज्वल कुमार उच्च विद्यालय प्रतापपुर में नौवीं कक्षा में पढ़ता था. हर दिन वह अपने पिता के साथ बाइक पर बैठकर शंभूगंज में किसी प्राइवेट कोचिंग में पढ़ाई करने जाता था. 17 अगस्त की शाम सात बजे के करीब जब उज्ज्वल पढ़ाई कर अपने पिता के साथ बाइक से घर लौट रहा था उसी समय उसका अपहरण कर लिया गया.

पंचायत सरकार भवन के आगे सुनसान सड़क पर बिना नंबर प्लेट के सफेद रंग की स्कॉर्पियो के साथ पहले से घात लगाए बैठे छह अपराधियों ने हथियार के बल पर बाइक रोकी और पिता व पुत्र दोनों की आंखों पर पट्टी बांधकर लेकर चले गए. बाइक को अपराधियों में से ही कोई एक चलाते हुए लेकर निकल गया.

परिजनों ने डर से नहीं दी थी पुलिस को जानकारी

इस पूरे मामले की जानकारी परिजनों ने बीते बुधवार तक किसी को नहीं दी. पीड़ित परिजनों ने बताया कि उज्ज्वल को अपराधियों ने तारापुर में उतार दिया था और उसे अपराधियों ने कहीं और ले जाकर छुपा दिया. उसके पिता राजेश कुमार को अपराधियों ने बेलहर में ले जाकर यह कहकर रिहा कर दिया कि एक करोड़ जमा करो तब उज्ज्वल कुमार को छोड़ा जाएगा.

इस दौरान राजेश कुमार का मोबाइल भी अपराधियों ने ले लिया जिससे लगातार फोन कर कभी एक करोड़ तो कभी 70 लाख रुपये नकद की फिरौती मांगी जा रही है. केस दर्ज करने पर अपहृत छात्र के साथ-साथ पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी भी दी जा रही है. उज्ज्वल की मां रेश्मा देवी व दो बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पिता राजेश कुमार ने कहा कि वह किसान परिवार में जीवन गुजर बसर करने वाले लोग हैं. आखिर इतने पैसा कहा से लाएंगे.

थाना पहुंचा मामला, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

गुरुवार को अपहृत छात्र के पिता राजेश कुमार के बयान पर अज्ञात अपराधियों पर मामला दर्ज किया गया है. शंभूगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने घटना की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दे दी है. इसके बाद जिले के पुलिस कप्तान अरविंद कुमार गुप्ता, एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी थाने में कैंप कर छात्र को बरामद करने के लिए मोबाइल लोकेशन के आधार पर ताबड़तोड़ छापेमारी में लगे हुए हैं.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः नाबालिग के साथ 4 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सुई लगाकर लड़की को किया था बेहोश

Bihar Crime: आरा में युवक को बदमाश ने मारी गोली, बकाया पैसे को लेकर था विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में NDA की बैठक में क्या हुई चर्चा, मंत्री श्रवण कुमार ने किया खुलासा
राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में NDA की बैठक में क्या हुई चर्चा, मंत्री श्रवण कुमार ने किया खुलासा
बिहार राज्यसभा चुनाव: मतदान से पहले NDA में मंथन, 5वीं सीट पर जीत के लिए जोड़-तोड़ तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव: मतदान से पहले NDA में मंथन, 5वीं सीट पर जीत के लिए जोड़-तोड़ तेज
Saharsa News: 'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'शराबबंदी फर्जी, माफियाओं की जेब में जा रहे 30 हजार करोड़', प्रशांत किशोर बोले राजस्व को नुकसान
'शराबबंदी फर्जी, माफियाओं की जेब में जा रहे 30 हजार करोड़', प्रशांत किशोर बोले राजस्व को नुकसान

वीडियोज

Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल के बीच भयंकर बमबारी..दहशत में खाड़ी | America | Trump | Mojtaba
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग तेज | America | Trump | Mojtaba
LPG Gas Crisis: बारूदी पहरे के बीच Shivalik-Nanda को कैसे मिली Hormuz से पास करने की एंट्री?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Maharashtra News: 'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
Donald Trump On Kharg Island: 'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
पंजाब में कैसे बनता है सेहत कार्ड, जानें कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?
पंजाब में कैसे बनता है सेहत कार्ड, जानें कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
Embed widget