एक्सप्लोरर

Crime News: नालंदा में बेटे के सामने पिता की हत्या, मछली पकड़ने को लेकर हुआ था विवाद, पीट-पीटकर मार डाला

Nalanda News: मामला नालंदा के छबिलापुर थाना इलाके के कटारी गांव का है. घटना के बाद पिटाई करने वाले आरोपित गांव छोड़कर फरार हो गए हैं. पुलिस छापेमारी कर रही है.

Nalanda Murder: तालाब से मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद बात इतनी बढ़ गई कि एक व्यक्ति की जान चली गई. बेटे के सामने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मामला नालंदा के छबिलापुर थाना इलाके के कटारी गांव का है. मृतक की पहचान जितेंद्र राजवंशी (45 साल) के रूप में की गई है. मृतक जितेंद्र राजवंशी के 16 वर्षीय पुत्र राजा से पुलिस ने पूछताछ की है. उसके बयान के आधार पर मामला दर्ज करते हुए जांच की जा रही है. 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सार्वजनिक तालाब से मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में कुछ दबंगों ने राजा की पिटाई कर दी. इससे किशोर जख्मी हो गया. पिटाई के बाद वापस बेटे को लेकर जितेंद्र राजवंशी दबंगों के पास चले आए और गाली-गलौज करने लगे. इस पर बात बढ़ गई और दबंगों ने जितेंद्र राजवंशी की पिटाई कर दी. इससे उनकी मौत हो गई. 

घटना के बाद आरोपित गांव छोड़कर हुए फरार

हालांकि पिटाई से जख्मी हुए जितेंद्र राजवंशी को गांव वाले इलाज के लिए राजगीर के सरकारी अस्पताल पहुंचे. हालांकि डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि पिता की पिटाई पर बेटे ने शोर मचाया तो गांव के कुछ लोग पहुंचे मगर दबंग छुप गए. उसके बाद वे गांव से फरार हो गए हैं. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बेटे ने पुलिस को बताई सारी घटना

घटना के संबंध में मृतक जितेंद्र राजवंशी के बेटे ने पुलिस को बताया कि वह दोस्तों के साथ गांव के ही तालाब में मछली पकड़ रहा था. उसी दौरान गांव के चार-पांच दबंग मौके पर आकर मछली पकड़ने से रोकने लगे. इस पर उसने कहा कि यह तालाब तो सार्वजनिक है. इसमें कोई भी मछली पकड़ सकता है. यह बात सुनने के बाद बदमाश पिटाई करने लगे थे. 

इस मामले में छबिलापुर थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. पीट-पीटकर हत्या की गई है. मृतक जितेंद्र राजवंशी के पुत्र से पूछताछ की गई है. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में की जा रही है. मछली पकड़ने के दौरान हुए विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Motihari News: मोतिहारी में 10 किलो चरस के साथ पकड़ा गया सरकारी शिक्षक, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR Hearing: 'ट्रेंड क्लर्क अनट्रेंड प्रोफेसर से अच्छा', अधिकारियों की रैंक को लेकर SC में चुनाव आयोग और बंगाल सरकार की तीखी बहस
SIR Hearing: 'ट्रेंड क्लर्क अनट्रेंड प्रोफेसर से अच्छा', अधिकारियों की रैंक को लेकर SC में चुनाव आयोग और बंगाल सरकार की तीखी बहस
'सरकार के मालिक जैसे हैं, मना कौन करेगा', मोहन भागवत के बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद
'सरकार के मालिक जैसे हैं, मना कौन करेगा', मोहन भागवत के बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
सनी देओल की अंडररेटेड फिल्में: दमदार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं
अच्छी फिल्में, खराब किस्मत! सनी देओल की वो फिल्में जो डिजर्व करती थीं हिट स्टेटस

वीडियोज

Mahadangal With Chitra Tripathi: Owaisi की तैयारी, UP में बाबाVs बुर्का धारी! | CM Yogi | ABP
Khabar Gawah Hai: जिसकी लेम्बोर्गिनी कार वो होगा गिरफ्तार? | Kanpur | Lamborghini Accident
Precious Metals या Power Tools? Gold–Silver Geopolitics का Full Breakdown | Paisa Live
Bollywood News: Sonam Kapoor का ग्लैमरस Baby Shower, सितारों से सजी Royal Party ने लूटी लाइमलाइट
Vasudha: AWW! चॉकलेट डे पर वसुधा ने देव के लिए बनाया क्यूट चॉकलेट का बुके

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR Hearing: 'ट्रेंड क्लर्क अनट्रेंड प्रोफेसर से अच्छा', अधिकारियों की रैंक को लेकर SC में चुनाव आयोग और बंगाल सरकार की तीखी बहस
SIR Hearing: 'ट्रेंड क्लर्क अनट्रेंड प्रोफेसर से अच्छा', अधिकारियों की रैंक को लेकर SC में चुनाव आयोग और बंगाल सरकार की तीखी बहस
'सरकार के मालिक जैसे हैं, मना कौन करेगा', मोहन भागवत के बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद
'सरकार के मालिक जैसे हैं, मना कौन करेगा', मोहन भागवत के बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
सनी देओल की अंडररेटेड फिल्में: दमदार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं
अच्छी फिल्में, खराब किस्मत! सनी देओल की वो फिल्में जो डिजर्व करती थीं हिट स्टेटस
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
भारतीय सेना ने दिखाई दरियादिली! नेपाल आर्मी को सौंपी 50 मिलिट्री गाड़ियां, जानें पूरा मामला
भारतीय सेना ने दिखाई दरियादिली! नेपाल आर्मी को सौंपी 50 मिलिट्री गाड़ियां, जानें पूरा मामला
गांव में कैसे शुरू कर सकते हैं कोल्हू का बिजनेस, इसमें कितना आता है खर्चा?
गांव में कैसे शुरू कर सकते हैं कोल्हू का बिजनेस, इसमें कितना आता है खर्चा?
वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का बड़ा फैसला, नीट की तैयारी अब मुफ्त; छात्रों को मिलेगा नया सहारा
वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का बड़ा फैसला, नीट की तैयारी अब मुफ्त; छात्रों को मिलेगा नया सहारा
Embed widget