एक्सप्लोरर

ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस वाहन को किया आग के हवाले, मसौढ़ी में पुलिसिया पिटाई से शख्स की मौत का आरोप

Masaurhi Ruckus: मसौढ़ी में आबकारी पुलिस टीम अहले सुबह दहिभत्ता गांव में शराब मामले में छापेमारी करने गई थी. ग्रामीणों का कहना है कि उसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई की थी.

Masaurhi News: राजधानी पटना से सटे जिले मसौढ़ी में एक बार फिर से पुलिसिया पिटाई के बाद मौत का आरोप लगा है, जिससे गुस्साए लोगों ने एक पुलिस के वाहन को आग के हवाले कर दिया और दूसरी गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद अनुमंडल चौराहा पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. 

शराब मामले में छापेमारी करने गई थी पुलिस

दरअसल मसौढ़ी की आबकारी पुलिस टीम अहले सुबह दहिभत्ता गांव में शराब मामले में छापेमारी करने गई थी. ग्रामीणों का कहना है कि उसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई करते हुए सड़क के किनारे पईन में उसे फेंक दिया,  जहां पर दम घुटने से उसकी मौत हो गई.

मृतक की पहचान निशियावां गांव के उपेंद्र बिंद (40 वर्ष) पिता स्व रामभज्जू बिंद के रूप में हुई है. इस घटना के बाद तकरीबन 4 घंटे तक सड़क पर आगजनी कर बवाल किया गया. लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सूचना मिलते ही चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी रही. 

इधर मृतक की पत्नी मालती देवी ने बताया कि हमारे पति उपेंद्र बिंद घर से बाजार जा रहे थे, उसी दौरान पुलिस ने उसे बेवजह पकड़ लिया और पिटाई करना शुरू कर दिया. सड़क के किनारे पईन में धकेल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. हम पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग करते हैं और पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज कराना चाहते हैं.

इधर मौके पर पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नव वैभव, बीडीओ प्रभाकर कुमार सीओ प्रभात रंजन समेत मसौढ़ी धनरूआ लहसुना पुलिस भीड़ को संभालने में लगे थे. प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी ने तत्काल कबीर अंत्येष्टि, और 20 हजार और श्रम विभाग से ढाई लाख रुपया और आपदा कोष से चार लाख रुपये देने का आश्वासन दिया, घंटों मशक्कत के बाद शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया. 

एक्साइज सुपरिंटेंडेंट का क्या है कहना?

इधर एक्साइज सुपरिंटेंडेंट संजय कुमार चौधरी ने बताया कि एक्साइज पुलिस दहभत्ता में छापेमारी करने गई थी, उसी दौरान कुछ लोग भागम भाग करने लगे. वहीं भाग दौड़ में एक व्यक्ति आहार पईन में कूद गया था. इस दौरान यह घटना घटी है. पूरे मामले की अपने तरीके से छानबीन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: VIDEO: 'याद रखिए मंगल पांडे....', आखिर पीएमसीएच के सामने फूट-फूटकर क्यों रो पड़े मनीष कश्यप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रूसी तेल खरीद नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', टैरिफ की धमकी पर एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
'रूसी तेल नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी

वीडियोज

Sansani: दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News
UP News: Bareli में बुलडोजर एक्शन के दौरान लोगों का हंगामा ! | Boldozer Action | UP | Bareli
Janhit: बदले के लिए गिरफ्तार... या कानून की तलवार ? | PappuYadavArrested | Chitra Tripathi
Pappu Yadav Arrested: पप्पू की गिरफ्तारी का मिडनाइट ड्रामा | Bihar News | Pappu Yadav Update
Sandeep Chaudhary: 'विकसित भारत' की ओर कदम या निकलेगा देश का दम? | India-US Deal | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रूसी तेल खरीद नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', टैरिफ की धमकी पर एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
'रूसी तेल नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'हमारे CDF आसिम मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', PAK में लगे जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
'मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
गटर के ढक्कन बेचकर घर चला रहे पाकिस्तानी? लाहौर और कराची के वीडियो देख यूजर्स उड़ाने लगे मजाक, बोले- यह कंगाली की हद
गटर के ढक्कन बेचकर घर चला रहे पाकिस्तानी? लाहौर और कराची के वीडियो देख यूजर्स उड़ाने लगे मजाक, बोले- यह कंगाली की हद
हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है इसका कारण और शरीर का पूरा साइंस
हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है इसका कारण और शरीर का पूरा साइंस
Embed widget