✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Elections 2024: '2004 में फील गुड के कारण अटल जी की सरकार चली गई थी', मुंगेर में ऐसा क्यों बोले ललन सिंह?

मनीष कुमार   |  02 May 2024 04:02 PM (IST)

Munger Public campaign: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मुंगेर में समर्थकों के साथ मिलकर ललन सिंह ने जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि जमकर काम किजीए फील गुड मत किजीए. ये चुनाव है.

Elections 2024: '2004 में फील गुड के कारण अटल जी की सरकार चली गई थी', मुंगेर में ऐसा क्यों बोले ललन सिंह?

जेडीयू प्रत्याशी ललन सिंह

Lok Sabha elections 2024: जैसे-जैसे गर्मी का तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे मुंगेर लोकसभा की राजनीति भी परवान चढ़ रही है. यहां अपनी-अपनी जीत के लिए लगातार नेता अपने समर्थकों के साथ लोगों के बीच जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. भीषण गर्मी में प्रत्याशी डोर टू डोर जा रहे हैं. इसी क्रम में  मुंगेर लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) ने बुधवार (01 मई) को अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कैंपेन किया. 

'फील गुड में मत रहिएगा चुनाव है'

एनडीए प्रत्याशी के जमालपुर में आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से उनके ऊपर फूलों की वर्षा की. भीषण गर्मी और तपिश में भी कायर्कता डटे रहे. इस मौके पर एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा "फील गुड" में मत रहिएगा चुनाव है चुनाव. उन्होंने कहा कि जब तक 13 मई तक वोट नहीं पड़ जाता, तब तक फील गुड में मत रहिएगा. बूथ  से लेकर हर घर तक पहुंचने का  प्रयास कीजिएगा.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगे कहा "2004 में जब बेगूसराय से लोकसभा का चुनाव हम लड़ रहे थे और उस समय देश में प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार थी, जब क्षेत्र में जाते थे सभी लोग कहते थे फील गुड है, लेकिन अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार चली गई. इसलिए फील गुड में नहीं रहिएगा चुनाव-चुनाव है."

इस दौरान वो लालू और राबड़ी देवी पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि नीतीश के राज में जहां 20 से 22 घंटे बिजली मिल रही है वहीं आरजेडी के लोग लालटेन लेकर घूम रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में जब लालू और राबड़ी की सरकार थी उस समय आंतक और जंगल का राज था. मुख्यमंत्री नीतीश को लेकर कहा कि नीतीश कुमार से हमारा 37 साल से रिश्ता है. कई उतार चढ़ाव आए. कभी हम लोगों ने साथ नहीं छोड़ा. और मेरा संकल्प है कि जब तक नीतीश कुमार जीवित हैं हम उनके साथ हैं.  

हॉट सीट बन गई है मुंगेर लोकसभा की सीट 

देखा जाए तो मुंगेर लोकसभा हॉट सीट हो गई है. एक तरफ एनडीए प्रत्याशी ललन सिंह तो दूसरी ओर महागठबंधन के प्रत्याशी बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी चुनाव मैदान में हैं. दोनों प्रत्याशी इस चुनावी मैदान में पूरी ताकत झोंक रहे हैं. अब देखना यह है कि 13 मई को मुंगेर लोकसभा के सेहरा किसके सिर पे चढ़ता है.

ये भी पढ़ेः Bihar Politics: 'लालू की लाइन पर चल रहे अरविंद केजरीवाल', पटना में AAP नेता का आरोप

Published at: 02 May 2024 04:01 PM (IST)
Tags:Bihar Newslalan singhLok Sabha Elections 2024Elections 2024Munger Public campaignMunger Seat
  • हिंदी न्यूज़
  • राज्य
  • बिहार
  • Elections 2024: '2004 में फील गुड के कारण अटल जी की सरकार चली गई थी', मुंगेर में ऐसा क्यों बोले ललन सिंह?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.