एक्सप्लोरर

Gaya News: गया में जन्माष्टमी पर जब घर आए दो नन्हे मेहमान, परिजनों ने नाम रख दिया कृष्ण और बलराम

Twins Born on Janmashtami: जन्माष्टमी के विशेष दिन को लेकर कई महिलाएं इस तिथि का पहले से इंतजार कर रही थीं. गया में कुछ महिलाओं ने तय तिथि के एक-दो दिन पहले ही ऑपरेशन कराया है.

Twins Born on Janmashtami in Gaya ANMMCH: गया में जन्माष्टमी को लेकर शहर के प्रमुख मंदिरों और ठाकुरबाड़ी में भक्तों का उत्साह दिखा. बीते सोमवार (26 अगस्त) को गया में धूमधाम से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया. वहीं कई परिवारों के घर जन्माष्टमी पर नन्हे मेहमान भी आए. गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक मां ने दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया. इसके बाद परिवार वालों की खुशी देखने लायक थी. खुशी में परिवार के लोगों ने एक का नाम कृष्ण तो दूसरा का बलराम रख दिया.

पिता ने कहा- 'भगवान कृष्ण के साथ-साथ बलराम भी आ गए'

बताया जाता है कि गया के बांकेबाजार की रहने वाली महिला मालो देवी को प्रसव के लिए एनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था. महिला को पहले से एक बेटी है. ऐसे में ऑपरेशन के बाद जब जन्माष्टमी के दिन सोमवार को जब जुड़वा बच्चा हुआ तो परिजन खुशी से झूम उठे. बच्चे के पिता अरुण शर्मा ने बताया कि हमारे घर आज भगवान कृष्ण के साथ-साथ बलराम भी आ गए हैं. 

परिजनों ने अस्पताल में बांटी मिठाई

पिता ने कहा कि जन्माष्टमी के दिन जुड़वा बेटों के जन्म से उन्हें काफी खुशी है. उन्होंने बताया कि वह खुद बढ़ई का काम करते हैं. पहले से एक बेटी है. एक बेटे का इंतजार था. खुशी से हम लोगों ने अपने जुड़वा बेटों का नाम कृष्ण और बलराम रखा है. इस खुशी के मौके पर परिजनों ने पूरे अस्पताल में मिठाई भी बांटी. 

इसके अलावा गया शहर के जय प्रकाश नारायण अस्पताल और अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक दर्जन से अधिक ऑपरेशन कराया गया. जन्माष्टमी के विशेष दिन को लेकर कई महिलाएं इस तिथि का पहले से इंतजार कर रही थीं. गया में कुछ महिलाओं ने तय तिथि के एक-दो दिन पहले ही ऑपरेशन कराया है.

उधर एनएमएमसीएच के डॉक्टर ने बताया कि जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद महिला को खून की कमी हो गई थी. पति ने देर रात तक किसी तरह खून का इंतजाम किया. इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली. फिलहाल महिला स्वस्थ है.

यह भी पढ़ें- Samastipur News: वैशाली एक्सप्रेस में जन्माष्टमी पर बच्चे ने लिया जन्म, परिजनों ने कहा- आ गए मेरे कन्हैया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
Embed widget