देश भर में प्रकाश का पर्व दीपावली पूरे देश में 8 नवंबर को  मनाया जाएगा. दीपावली को लेकर लोगों की तैयारी हो रही है, बच्चों में विशेष उत्साह होता है,लेकिन इस पर्व में आग की भी घटना अक्सर हो जाती है. इसके बचाव कार्य के लिए बिहार अग्निशमन भी पूरी तैयारी में जुट गया है. 

Continues below advertisement

अग्निशमन एवं गृह रक्षा वाहिनी के डी.जी मनोज कुमार नट ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में बताया कि सिवान की घटना से हम लोग ज्यादा चौकस हो गए हैं. वैसे हर वर्ष दीपावली में अग्निकांड ना हो उसको लेकर तैयारी की जाती है और इस बार बड़े स्तर पर तैयारी की गई है, ताकि सीवान की घटना दोहराई नहीं जा सके.

यह भी पढ़ें: पटना एक्सपो के 8वें दिन उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, छठ महापर्व को लेकर खरीददारों में उत्साह

Continues below advertisement

पटाखों को लेकर छापेमारी जारी 

डीजी ने बताया कि अग्निशमन विभाग पूरे बिहार में चौकस है. सबसे ज्यादा आग की घटना पटाखों से होती है. पटाखा से पॉल्यूशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी निर्देश जारी किया है और हम लोग उन जगहों को चिन्हित किया है, जहां इलीगल तरीके से पटाखा का बड़ा भंडारण रहता है या या पटाखे बनाने की प्रैक्टिस की जा रही है.

खासकर पटना जिले का पटना सिटी, गया का डेल्हा इलाका,दरभंगा का लहेरिया सराय,मुजफ्फरपुर का टावर चौक, पूर्णिया का लाइन बाजार इन जगहों पर बड़े मात्रा में पटाखा भंडारण रहता है. इन जगहों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.कई जगह से छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखे जप्त किए गए हैं और आगे भी यह करवाई जा रही है. 

उन्होंने बताया कि राज्य के सभी जिलों में 4000 नोटिस एसडीओ स्तर तक  पदाधिकारी को भेजी गई है जिस पर लगातार कार्रवाई हो रही है. इसके अलावा लोगों को सतर्क रहने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं ,पंपलेट बांटे जा रहे हैं मॉक ड्रिल की जा रही है.

अवैध पटाखा बिक्री पर पूरी तरह रोक 

उन्होंने बताया कि इनलीगल तरीके से जहां पटाखा के छोटे-छोटे व्यवसाय होते हैं, जो दीपावली में तीन-चार दिनों तक काउंटर बनाकर बेचते हैं. उनके लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है. खाकर वैसे दुकान जहां पहले से कोई और दुकान चल रहे हैं, जैसे किराना  या जनरल स्टोर हो वहां पर लकड़ी का काउंटर पटाखा बेचने के लिए लगाया गया है. उन्हें चिन्हित करके उनको नोटिस भेजी गई है कि पटाखा नहीं बेचे अगर वैसे दुकान में पटाखे बेचे जाते हैं तो ऊनपर कारवाई की जाएगी.उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में अग्निकांड से बचने के लिए अग्निशमन पूरी एक्टिव मोड में है.

आग से निपटने के लिए जिलों को जोन में बांटा गया 

दीपावली में आग से बचने के लिए सभी जिलों में जोन बांटा गया है और सभी जॉन में सेक्टर बनाया गया है. जितने भी अग्निशमन वाहन हैं उसको जगह-जगह चिन्हित करके दिप्युट किया गया है. जहां संवेदनशील जगह है वहां विशेष निगरानी की गई है और वहां ज्यादा वाहन रखे गए हैं. 

सभी अग्निशमन कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है, सबका डेप्लॉयमेंट कर दिया गया है और सभी कर्मियों को सेक्टर और जॉन के हिसाब से बांट कर उन्हें निर्देश दिया गया है कि अपने एरिया में जांच पड़ताल शुरू कर दें और जहां कोई सन्दिग्ध  है वहां प्रतिवेदन करें. लगातार छापेमारी चल रही है. आईपीएस स्तर के जो अधिकारी है उनको पूरे राज्य के चार-पांच जगह में बांट दिया गया है वे मॉनिटरिंग करते हैं और रिपोर्ट करते हैं.

पटना में 89 दमकल वाहन तैनात 

उन्होंने बताया कि पटना जिले में बड़ी और छोटी अग्निशमन की 89 गाड़ियां है. इसके अलावे पांच हाइड्रोलिक है जो रेस्क्यू के काम करते हैं और 12 बाइक यूनिट है सभी एक्टिव मोड में है. सभी गाड़ियों के लिए डायग्राम बना दिया गया है उनकी मैपिंग कर दी गई है. कोई भी अग्नि सामान की गाड़ी दीपावली के तीन दिन पहले से ही सड़कों पर रहेगी कार्यालय में नहीं रहेगी.जो चिन्हित जगह है वहां विशेष रूप से लगातार अभियान चल रहा है. जो 12 बाइक यूनिट है वह शहरी क्षेत्र जहां संकीर्ण जगह है गाड़ी जाने की रास्ता नहीं है वहां  बाइक की अग्निशमन यूनिट जाकर आग बुझाने का काम करेगी.  

इसमें पटना सिटी के कई इलाके हैं, नेहरू नगर ,पटेल पार्क   इन सब  ऐसी जगह है जहाँ पर बड़ी गाड़ियां जाने में परेशानी होती है इन जगहों के लिए बाइक अग्निशमन यूनिट  एक्टिव मोड में रहेगी.

यह भी पढ़ें: बिहार: CM सम्राट चौधरी की टैक्सपेयर्स से अपील, बोले- छोड़ दें 125 यूनिट फ्री बिजली