एक्सप्लोरर

Gopalganj Crime: गोपालगंज में किसान की पीट-पीटकर हत्या, जमीन विवाद में हुआ था बवाल

Gopalganj Murder: भूमि विवाद को लेकर पहले से ही न्यायालय में केस चल रहा था और पंचायती के माध्यम से मामले का निष्पादन कराने की बात चल रही थी, इसी बीच ये घटना हो गई.

Farmer Beaten To Death In Gopalganj: गोपालगंज में नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव में रविवार को भूमि विवाद के चलते एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान पलटू राम के रूप में हुई है, जो स्व. रूखी राम के 60 वर्षीय पुत्र थे. इस विवाद में दूसरे पक्ष से भी दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों में कृष कुमार और शत्रुधन कुमार शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया.

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों के अनुसार, पलटू राम के घर के पास एक विवादित जमीन पर केले का पेड़ लगा हुआ था. पड़ोस के लोग उस पेड़ को काटे जाने की कोशिश कर रहे थे, जिसका पलटू राम ने विरोध किया. इस विरोध के बाद, दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से उन पर हमला कर दिया, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए. इसके बाद पलटू राम की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

मृतक के परिजनों ने बताया कि इस भूमि विवाद को लेकर पहले से ही न्यायालय में केस चल रहा था और पंचायती के माध्यम से मामले का निष्पादन कराने की बात चल रही थी, लेकिन रविवार को इस मामले में एक और मोड़ आ गया जब हत्या की घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना ने पूरे गांव में दहशत और आक्रोश फैला दिया है. पुलिस को सूचना मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई.

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पलटू राम के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू करते हुए पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें सख्त सजा दी जाए. साथ ही गांव में शांति बनाए रखने और ऐसे हिंसात्मक घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है. नगर इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई कर रही है, ताकि दोषियों को न्यायालय से सजा दिलाई जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff News: मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
Exclusive: राजस्थान से सब दिल्ली आए, राज्यवर्धन राठौड़ कहां थे? नितिन नबीन की ताजपोशी के बीच मंत्री ने कर दिया खुलासा
Exclusive: राजस्थान से सब दिल्ली आए, राज्यवर्धन राठौड़ कहां थे? नितिन नबीन की ताजपोशी के बीच मंत्री ने कर दिया खुलासा
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा 'डिमोशन'? BCCI कम कर सकता है सैलरी; जानें पूरा मामला 
2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा 'डिमोशन'? BCCI कम कर सकता है सैलरी 

वीडियोज

Nitin Nabin New BJP President: 'नबीन' आगाज, 'युवा कप्तान' को 'ताज'! | ABP News | Delhi
Namaste Bharat: BJP की कमान नबीन के हाथ, आस्था से की शुरुआत! | BJP New President | Nitin Nabin
BJP New President: ताजपोशी से पहले भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे Nitin Nabin
BJP New President: नई कमान की शुरुआत...BJP के नए अध्यक्ष का स्वागत धूमधाम से होगा | Nitin Nabin
BJP New President: BJP मुख्यालय में बड़ा कार्यक्रम, नई कमान संभालेंगे Nitin Nabin | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff News: मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
Exclusive: राजस्थान से सब दिल्ली आए, राज्यवर्धन राठौड़ कहां थे? नितिन नबीन की ताजपोशी के बीच मंत्री ने कर दिया खुलासा
Exclusive: राजस्थान से सब दिल्ली आए, राज्यवर्धन राठौड़ कहां थे? नितिन नबीन की ताजपोशी के बीच मंत्री ने कर दिया खुलासा
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा 'डिमोशन'? BCCI कम कर सकता है सैलरी; जानें पूरा मामला 
2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा 'डिमोशन'? BCCI कम कर सकता है सैलरी 
धुरंधर 2 के टीजर को मिला A सर्टिफिकेट, टाइटल भी हुआ फाइनल, पढ़ें अपडेट
धुरंधर 2 के टीजर को मिला A सर्टिफिकेट, टाइटल भी हुआ फाइनल, पढ़ें अपडेट
रीढ़ की हड्डी में लगातार बना हुआ है दर्द, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
रीढ़ की हड्डी में लगातार बना हुआ है दर्द, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
पल भर की खुशियां... Blinkit से दीदी ने मंगवाया iPhone17, डिब्बा खोलते ही हुए स्लिप और...; देखें वीडियो
पल भर की खुशियां... Blinkit से दीदी ने मंगवाया iPhone17, डिब्बा खोलते ही हुए स्लिप और...; देखें वीडियो
Europe vs US: क्या पूरा यूरोप मिलकर कर पाएगा ग्रीनलैंड की सुरक्षा, अमेरिका की तुलना में कितनी है ताकत?
क्या पूरा यूरोप मिलकर कर पाएगा ग्रीनलैंड की सुरक्षा, अमेरिका की तुलना में कितनी है ताकत?
Embed widget