Bihar News: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव हैं और एनडीए पूरी मजबूती के साथ इस चुनाव में उतरने वाली है. नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे. रविवार को बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि हम आगामी चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे. 

वहीं एनडीए में मुकेश सहनी की वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह एनडीए के बारे में बार-बार जो चर्चा कर रहे हैं, इसका मतलब उनके मन में अभी भी कसक है कि एनडीए हमें साथ में लें. एनडीए महासागर है और वो इसमें डुबकी लगाना चाहते हैं. हमारे दरवाजे खुले हैं. वो आ सकते हैं. पशुपति पारस के इंडी अलायंस में शामिल होने पर पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि इंडी अलायंस की स्थिति क्या है, यह किसी से छिपी नहीं है. हम पशुपति पारस का सम्मान करते हैं. हम तो चाहेंगे कि वह एनडीए के साथ रहें. उनका भविष्य इंडी अलायंस में नहीं है.

‘NDA के पांचों घटक एकजुट- तारकिशोर प्रसादवहीं उन्होंने कहा कि चिराग पासवान हमारे गठबंधन का अहम हिस्सा हैं और वह पांच 'पांडवों' में से एक 'पांडव' हैं. हम सभी मिलकर इस महाभारत को जीतेंगे. केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे.  बिहार चुनाव को लेकर एनडीए की तैयारी पर तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि एनडीए के पांचों घटक दल बिहार के विकास, लोगों और राज्य के कल्याण के लिए एकजुट हैं. जन कल्याण और बुनियादी ढांचे के लिए हमने जो सामूहिक काम किया है, उससे लोगों का हम पर भरोसा मजबूत हुआ है, जिसका निश्चित रूप से आगामी चुनावों में हमें राजनीतिक रूप से लाभ मिलेगा. 

‘NDA के फैसले का बिहार सरकार पालन करेगी’बिहार चुनाव में अपनी भूमिका के बारे में उन्होंने कहा कि हम बीजेपी के कार्यकर्ता रहे हैं, मैं उपमुख्यमंत्री रहा हूं. पार्टी जब विधानसभा का चुनाव लड़ेगी तो हमारे जैसे कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ेगी. बिहार में अब कोई पाकिस्तानी नागरिक नहीं, 27 अप्रैल की समयसीमा से पहले भेजे जाने पर पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा इस तरह के संवेदनशील मुद्दों पर एनडीए की सरकार जो फैसला लेगी उसका बिहार की सरकार भी पालन करेगी.  

यह भी पढ़ें: डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- ‘गाली दी, लज्जित किया और बर्बाद...’