नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में अभी भी अंतिम नतीजे आने वाकी हैं. हालांकि बहुत हद तक तस्वीर साफ हो गई है. फिलहाल रुझानों में NDA की सरकार बनती हुई दिख रही है. हालांकि कि दिलचस्प ये है कि बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी तीसरे नंबर पर है.

फिलहाल चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक इस वक्त बिहार में सर्वाधिक सीटों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बिहार में बीजेपी अब तक 76 सीटों पर जीत दर्ज करती दिख रही है. वहीं RJD को फिलहाल 70 सीटें मिलती हुई दिख रही है और वह दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है. वहीं नीतीस की JDU को अब तक 40 सीट मिलती हुई दिख रही है.

क्या LJP की वजह से नीतीश को हुआ नुकसान

चुनाव के नतीजों के बीच सवाल उठ रहे हैं कि क्या नीतीस को चिरा8ग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ती पार्टी की वजह से नुकसान हुआ है. ऐसा माना जा रहा है कि LJP द्वारा उन सीटों पर अपने उम्मदीवार उतारना जिन सीटों पर नीतीश की पार्टी चुनाव लड़ रही थी एक बड़ी वजह है कि नीतीश की पार्टी की इस चुनाव में लगातार हालत खराब है. इसी वजह से सवाल उठ रहे हैं कि क्या JDU का CM होगा या इस बार CM बीजेपी से होगा.