एक्सप्लोरर

Patna Crime News: पटना में सनकी आशिक ने मारी प्रेमिका को गोली, किस बात पर बिगड़ा मामला? जानें

Patna News: घटना फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत एम्स के नजदीक की है. प्रेमी नकुल शर्मा और 18 वर्षीय अपर्णा कुमारी के बीच कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. आरोपित घटना के बाद से फरार है.

Patna News: राजधानी पटना में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को बीते शुक्रवार (21 मार्च, 2025) की शाम गोली मार दी. घटना फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत एम्स के नजदीक की है. एम्स के गेट के पास प्रेमी नकुल शर्मा का मेडिकल शॉप है. शाम में युवक की प्रेमिका अपर्णा कुमारी नकुल की दुकान पर पहुंची थी. इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया जिस पर युवक ने गोली चला दी.

बताया जाता है कि गोली युवती के पैर में लगी है. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए. गोली मारने के बाद आरोपी नकुल शर्मा फरार हो गया. आनन-फानन में लड़की को एम्स में भर्ती कराया गया. प्रेमी नकुल शर्मा और 18 वर्षीय अपर्णा कुमारी के बीच कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. हाल के दिनों में दोनों के बीच किसी कारण विवाद बढ़ गया था. प्रेमी-प्रेमिका में दूरी बढ़ने लगी थी. 

...और गुस्से में आकर नकुल ने मारी गोली

ऐसी चर्चा है कि शुक्रवार की शाम जब अपर्णा अपने प्रेमी नकुल के मेडिकल शॉप पर पहुंची थी तो दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद शुरू हो गया. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों में कौन शादी ना करने के विरोध में था. बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर नकुल ने कमर से पिस्टल निकाली और अपर्णा के पैर में गोली मार दी. सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी

मौके पर पहुंचे फुलवारी शरीफ के डीएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि एम्स के निकट स्थित एक मेडिकल हॉल के मालिक नकुल शर्मा ने दुकान पर ही अपनी प्रेमिका के पैर में एड़ी के ऊपर गोली मारी है. घटना की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस पहुंची. सीसीटीवी फुटेज से गोली मारने वाले की पहचान की गई है. घायल लड़की को इलाज के लिए एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. गोली मारने वाले की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Encounter: बिहार के अररिया में एनकाउंटर, तनिष्क लूटकांड के आरोपी को लगी गोली, 5 जवान भी घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया...', योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया
'अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया...', योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया
19 दिन में 64 रैलियां...बांग्लादेश में धुआंधार प्रचार में जुटे खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान, जमात को पटखनी दे पाएगी BNP?
19 दिन में 64 रैलियां...बांग्लादेश में प्रचार में जुटे तारिक रहमान, जमात को पटखनी दे पाएगी BNP?
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर

वीडियोज

Mahadangal With Chitra Tripathi: डील की लड़ाई, अब देश बेचने पर आई! | PM Modi
Kanpur Lamborghini Crash: ड्राइविंग सीट पर Shivam Mishra, परिवार के दावों पर बड़ा सवाल! |
Beti का Future Secure: Delhi Sarkar की Lakhpati Bitiya Master Plan| Paisa Live
Mangal Lakshmi: 🤔Mangal-Jairaj का अनजाना मिलन, बिना चेहरा देखे शुरू हुई दुश्मनी या नई उलझन?
Kohrra 2 Review | पुलिस, Family और एक नयी Murder Mystery | Mona Singh, Varun Sobti की जबरदस्त Performance

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया...', योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया
'अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया...', योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया
19 दिन में 64 रैलियां...बांग्लादेश में धुआंधार प्रचार में जुटे खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान, जमात को पटखनी दे पाएगी BNP?
19 दिन में 64 रैलियां...बांग्लादेश में प्रचार में जुटे तारिक रहमान, जमात को पटखनी दे पाएगी BNP?
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
इन 6 बड़ी फिल्मों को ठुकराना गोविंदा को पड़ा महंगा, कर देते साइन तो बदल जाता करियर
इन 6 बड़ी फिल्मों को ठुकराना गोविंदा को पड़ा महंगा, कर देते साइन तो बदल जाता करियर
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
Google से पूछा ‘जयपुर के पॉश इलाके कौन से हैं' और कर डाली लाखों की चोरी, चोरी के तरीके से हैरान यूजर्स
Google से पूछा ‘जयपुर के पॉश इलाके कौन से हैं' और कर डाली लाखों की चोरी, चोरी के तरीके से हैरान यूजर्स
आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब कोटेदार-आशा और आंगनवाड़ी सहायिका करेंगी मदद
आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब कोटेदार-आशा और आंगनवाड़ी सहायिका करेंगी मदद
Embed widget