Samastipur News: समस्तीपुर में घर से बुलाकर वार्ड पार्षद के पति को मारी गोली, हिरासत में लिया गया एक शख्स
Bihar Crime News: समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र की घटना है. घटनास्थल से एक राइफल को बरामद किया गया है. हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है.

Samastipur Crime News: समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र में बुधवार (10 अप्रैल, 2025) की रात गोलीबारी हुई है. शाहपुर पटोरी नगर परिषद के वार्ड नंबर-2 की पार्षद रेखा देवी के पति विकास कुमार को बदमाशों ने घर से बुलाकर गोली मार दी. घायल विकास को बेहतर इलाज के लिए परिजन पटना लेकर चले गए.
पटना के निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
बताया गया कि वार्ड पार्षद के पति को ने उसके घर से लगभग 11 बजे रात में फोन कर बुलाया था. इसके बाद उसे घर से कुछ दूरी पर ले गए जहां गोली मार दी. गोली लगने के बाद विकास जख्मी होकर गिर गया. शोर सुनकर आसपास के लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे. इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए. बाद में उसे लोग पटना लेकर चले गए. पटना में एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है.
हिरासत में लिया गया एक शख्स
घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे वार्ड पार्षद के पति विकास कुमार उर्फ बगान (30 वर्ष) को गोली मारी गई है. घटनास्थल से एक राइफल को बरामद किया गया है. एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. पूछताछ की जा रही है. कांड दर्ज करते हुए विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.
मंगलवार की रात भी तीन लोगों को मारी गई थी गोली
बता दें कि इसके पहले दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मनोहर टोला में मंगलवार की रात एक महिला सहित तीन लोगों को गोली मार दी गई थी. तीनों गोली लगने से जख्मी हुए थे. लोगों का कहना था कि बेलबन्ना के गोलू पासवान ने सबको गोली मारी है. डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया था कि आरोपी और जख्मी परिवार का घर पास में ही है. दोनों के बीच वर्षों से विवाद था. जिले में इस तरह की घटना से हड़कंप मचा है.
यह भी पढ़ें- बिहार में JDU नेता की हत्या, खगड़िया में विधायक पन्ना लाल के भांजे कौशल सिंह को मारी गोली
Source: IOCL























