एक्सप्लोरर

Bihar Crime: नए साल में लूटपाट करने की योजना बना रहे थे अपराधी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar Crime: एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी संगठित गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं. सभी गोपालगंज के अलावा सीवान जिले में कई लूट, डकैती व रंगदारी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में पुलिस ने शुक्रवार को अंतरजिला लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले इस गिरोह के चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. सदर एसडीपीओ संजीव कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई मांझागढ़ थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में की है. गिरफ्तार अपराधियों पर लूट, रंगदारी, डकैती समेत आधा दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं. 

योजना बना रहे अपराधियों को किया गिरफ्तार 

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास अपराधियों का एक बड़ा गिरोह डकैती की वारदात को अंजाम के लिए पहुंचा है. एसपी आनंद कुमार ने सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ संजीव कुमार, मांझा थानाध्यक्ष विशाल आनंद के साथ जिला पुलिस बल की टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई के लिए भेज दी. पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. 

Bihar News: पटना ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पर ‘बॉडी वार्न कैमरा’, जान लें इसकी खासियत नहीं तो पड़ेंगे लेने के देने

तीन देशी कट्टा और आठ कारतूस बरामद

एसपी आनंद कुमार ने इस अंतरजिला लुटेरा गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार अपराधी मांझागढ़ थाना क्षेत्र के साफापुर गांव के रहने वाले दीपक राम, रंजन कुमार, ताकीर हुसैन और सनाह गांव के आमीर उर्फ बोल्डर बताए गए हैं. इन अपराधियों के पास से तीन देशी कट्टा और आठ कारतूस, दो लूट की बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया गए हैं.

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी संगठित गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं. सभी गोपालगंज के अलावा सीवान जिले में कई लूट, डकैती व रंगदारी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं. हाल में सीवान जिला के एक डॉक्टर से रंगदारी मांगने और कपड़ा दुकान में गोली मारकर जैकेट लूटने की वारदात को अंजाम दिया गया था. गिरोह में शामिल दो अन्य अपराधी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. वहीं गिरफ्तार अपराधियों को कोर्ट में पेश करने के बाद चनावे जेल भेज दिया गया.  

यह भी पढ़ें -

Bihar News: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर आज CM नीतीश कुमार करेंगे बैठक, कहा- आकलन के बाद लिए जाएंगे निर्णय

Happy New Year 2022 Wishes: भोजपुरी में ऐसे दें नए साल की बधाईं, मैसेज से ही कुछ इस तरह से कहें Happy New Year

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: मीनाक्षी नटराजन पर कांग्रेस के इस नेता की दो टूक, 'भाजपा लगातार…'
बिहार: मीनाक्षी नटराजन पर कांग्रेस के इस नेता की दो टूक, 'भाजपा लगातार…'
बिहार में मौसम की तबाही, खगड़िया में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, कई लोग झुलसे
बिहार में मौसम की तबाही, खगड़िया में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, कई लोग झुलसे
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, CM सम्राट चौधरी का जिक्र कर कहा- 'एक बार BJP…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, CM सम्राट चौधरी का जिक्र कर कहा- 'एक बार BJP…'
Bihar MLC चुनाव: पवन सिंह सहित सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, दीपक प्रकाश का पत्ता साफ
Bihar MLC चुनाव: पवन सिंह सहित सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, दीपक प्रकाश का पत्ता साफ

वीडियोज

Mahadev & Sons:😯Mogra को मिली घर की चाबी, सातवें आसमान पर पहुंचकर सबसे पहले खोली तिजोरी #sbs
बॉलीवुड न्यूज़: 'अल्फा' टीज़र के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा: शाहरुख, सलमान और शरवरी के फैंस ने खोला मोर्चा (11.06.26)
Indians Dead in Hormuz: महायुद्ध में 3 नागरिकों की मौत पर गुर्राया भारत ! अब क्या होगा? ABPLIVE
TMC Breakup | TMC MP Resignation: आधी रात Operation Lotus! ममता बनर्जी का साथ क्यों छोड़ा?
Iran Israel War Update: ईरान का अमेरिका को आखिरी अल्टीमेटम | Trump | Big Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओमान की खाड़ी में भारतीय जहाजों पर मिसाइल हमले क्यों कर रहा अमेरिका? पिछले 4 दिनों में तीन बार किया अटैक
ओमान की खाड़ी में भारतीय जहाजों पर मिसाइल हमले क्यों कर रहा US? चार दिनों में 3 बार किया अटैक
Bihar MLC चुनाव: पवन सिंह सहित सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, दीपक प्रकाश का पत्ता साफ
Bihar MLC चुनाव: पवन सिंह सहित सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, दीपक प्रकाश का पत्ता साफ
'डॉग वॉकर-माली बन जाऊंगा...', रिटायरमेंट पर बोले अक्षय कुमार, कही ये बड़ी बात
'डॉग वॉकर-माली बन जाऊंगा...', रिटायरमेंट पर बोले अक्षय कुमार, कही ये बड़ी बात
Womens T20 World Cup 2026: किस फॉर्मेट में खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप? बारिश से लेकर जानें सभी नियम 
किस फॉर्मेट में खेला जाएगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप? बारिश से लेकर जानें सभी नियम 
Husband Wife Cute Fight: फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
दहशतगर्दी के पीछे वर्दी…, निहत्थों पर अंधाधुंध फायरिंग में आज 16 की मौत, विरोध मार्च के बीच गूंज रही PoK की आवाज
दहशतगर्दी के पीछे वर्दी…, निहत्थों पर फायरिंग में आज 16 की मौत, विरोध मार्च के बीच गूंज रही PoK की आवाज
Explained: तीन दिन में तीन जहाज स्वाहा! ईरान से जंग में भारतीय टैंकर क्यों डुबा रहा अमेरिका, भारत के लिए मुश्किल कैसे?
Explained: तीन दिन में तीन जहाज स्वाहा! ईरान से जंग में भारतीय टैंकर क्यों डुबा रहा अमेरिका?
FIFA World Cup 2026 Prize Money: फीफा 2026 की प्राइज मनी जानकर रह जाएंगे दंग, टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया से लगभग 60 गुना अधिक, जानिए
फीफा 2026 की प्राइज मनी जानकर रह जाएंगे दंग, टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया से लगभग 60 गुना अधिक, जानिए
Embed widget