बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने राहुल गांधी और विपक्षी दलों के INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं को तय करना होगा कि वे लोकतंत्र में विश्वास करते हैं या धमकी की राजनीति में. सरावगी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और विपक्ष के नेता जिस तरह अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, उसे देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी.

Continues below advertisement

सरावगी ने कहा कि अगर राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं को चुनाव आयोग से मिलना है तो उसकी एक निर्धारित प्रक्रिया है. उन्हें आयोग से समय लेना चाहिए और तय प्रक्रिया के तहत अपनी बात रखनी चाहिए. लोकतंत्र में संस्थाओं के साथ संवाद का एक विधिक तरीका होता है और उसका पालन किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 164 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, 23 अक्टूबर को मतदान

Continues below advertisement

‘240 सांसदों के साथ मिलने की मांग से नहीं चलता काम’

चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान का हवाला देते हुए सरावगी ने कहा कि मंगलवार (6 अक्टूबर) शाम तक आयोग को विपक्ष की ओर से कोई पत्र नहीं मिला था. इसके बाद एक पत्र मिला, जिसमें 240 सांसदों के साथ संसद में मिलने की मांग की गई थी. सरावगी ने कहा कि इस तरह मिलने की प्रक्रिया नहीं होती और इसके लिए निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है.

‘PM और गृह मंत्री को हटाने का अधिकार कांग्रेस को नहीं’

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री को हटाने का फैसला कांग्रेस नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि इन नेताओं को देश की जनता ने चुना है. सरावगी ने विपक्ष पर अराजकता और झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ऐसे लोगों को जल्द ही जवाब देगी.

‘SIR में दिक्कत है तो आपत्ति दर्ज कराएं’

SIR को लेकर विपक्ष के विरोध पर भी संजय सरावगी ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में कोई दिक्कत है तो उसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति दर्ज करानी चाहिए. उन्होंने विपक्ष के आंदोलन को लेकर कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सवाल उठाने और आपत्ति दर्ज कराने के लिए कानूनी रास्ते मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम