एक्सप्लोरर

Bihar News: प्रेमी की शादी की खबर सुन पहुंची माशूका, आशिक ने ठुकराया तो प्रेमिका ने किया चौंकाने वाला काम

Love Affairs: घटना रजौन थाना क्षेत्र के उपरामा गांव की है. लड़के की सात दिसंबर 2022 यानी बुधवार को ही बारात जानी थी. इसके पहले ही हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया.

बांका: लड़के के घर में शादी की तैयारी हो रही थी. हल्दी तक लग चुकी थी. बुधवार को बारात जानी थी लेकिन इसी बीच शादी की खबर सुनकर लड़के की माशूका पहुंच गई जिसके बाद हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. घटना रजौन थाना क्षेत्र के उपरामा गांव की है. लड़की मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे पहुंची थी. इस दौरान उसके प्रेमी ने जब सबके सामने उसे ठुकरा दिया तो युवती ने सबके सामने एक इंजेक्शन लगा लिया. आनन फानन में उसे इलाज के लिए भेजा गया.

युवक-युवती की शादी की बात चल रही थी. किसी कारण लड़के पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया. शादी टूट गई लेकिन दोनों के बीच फोन पर और सोशल साइट्स के जरिए बातचीत होती रही और मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया. इसी बीच कुछ महीने पहले लड़के की शादी कहीं और तय हो गई. बुधवार सात दिसंबर 2022 को बारात जानी थी. इस बात की भनक लगते ही प्रेमिका अकेली ही लड़के के घर मंगलवार की शाम पहुंच गई.

साथ में इंजेक्शन लेकर आई थी युवती

इधर, प्रेमी के घर आने के बाद प्रेमिका ने जमकर हंगामा किया. प्रेमी ने जब इनकार कर दिया तो लड़की ने एक इंजेक्शन लगा लिया जिसे वह अपने पर्स में साथ लेकर आई थी. वह मूर्छित होकर गिर पड़ी. युवक के परिजनों ने इसकी सूचना रजौन थाने की पुलिस को दी. मौके पर एसआई गौतम कुमार उपरामा पहुंचे. युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन पहुंचाया गया. यहां से बेहतर इलाज के लिए युवती को भागलपुर रेफर कर दिया गया.

आर्मी का जवान है लड़का

बताया गया कि लड़का आर्मी का जवान है. मेरठ में टेक्नीशियन के पद पर काम करता है. खबर लिखे जाने तक यह साफ नहीं हो सका था कि आज बारात जाएगी या नहीं. वहीं दूसरी ओर यह अगले दिन यानी गुरुवार को लड़के की बहन की भी शादी है. इस पूरी घटना के बाद परिजन असमंजस में डूबे हैं.

रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लड़की को सबसे पहले इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन लाया गया था. यहां से बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भागलपुर मायागंज रेफर किया गया. बुधवार की सुबह जो जानकारी ली गई उसके अनुसार लड़की होश में आ गई है. युवती से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Amita Bhushan Resigns: बिहार कांग्रेस का बदला प्रदेश अध्यक्ष तो पार्टी में उठापटक शुरू, अमिता भूषण ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
बिहार: 73 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को आएगी PM किसान सम्मान निधि की राशि
बिहार: 73 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को आएगी PM किसान सम्मान निधि की राशि
Bihar LPG Crisis: घरेलू गैस को लेकर बिहार में क्या है ताजा हालात? नीतीश सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
घरेलू गैस को लेकर बिहार में क्या है ताजा हालात? नीतीश सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
बिहार में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी के बीच बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 2 लोग, इस जिले में हड़कंप
बिहार में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी के बीच बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 2 लोग, इस जिले में हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget