एक्सप्लोरर

Arrah Crime: आरा में जीजा ने साली से किया मजाक तो पति हुआ नाराज, उठाया ये खौफनाक कदम

Man Stabbed Brother In Law: आरा में एक युवक ने अपनी साली से मजाक कर लिया. इस पर महिला का पति नाराज हो गया और बात काफी आगे बढ़ गई. साढ़ू ने युवक को चाकू से मारकर जख्मी कर दिया.

Man Stabbed Brother-in-law: बिहार के आरा में सोमवार (01 जुलाई) को एक जीजा को फोन पर साली से मजाक करना महंगा पड़ गया. साली से मजाक करने के विवाद को लेकर साली के पति ने अपने साढू को चाकू मारकर जख्मी कर दिया. घटना जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के देव गांव कि है. युवक को दो जगह चाकू से हमला किया गया है. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाए, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. 

फोन पर बात के दौरान किया मजाक 

मिली जानकारी के अनुसार जख्मी युवक के सिकरहटा थाना क्षेत्र के देव गांव निवासी स्व.सूरज पासवान का 32 वर्ष से पुत्र परमेश्वर पासवान है. जख्मी के बड़े भाई चंद्रमा पासवान ने बताया कि भाई के ससुर घर पर झगड़ा कर कहीं चले गए थे. जब उसे ये बात मालूम हुई तो उसने अपने तीनों साली के घर पर फोन कर उनके बारे में जानकारी ले रहा था. उसी दौरान जब अपने साढू जीतू पासवान की पत्नी यानी अपनी साली ममता को फोन किया तो उसने पूछा कि वह वहां पहुंचे हैं तो उसने कहा कि नहीं. तभी उसने अपनी साली से मजाक कर लिया.

इसी बात पर गुस्सा होकर उसके पति द्वारा फोन पर गाली-गलौज किया गया और उसे धमकी दी गई कि मैं तुझे बता दूंगा. सोमवार की शाम जब वह अपने घर पर प्लास्टर का काम कर रहा था, तभी उसका साढू उसके घर आया और छत पर चढ़कर बोला कि क्या हाल है. इसके बाद उसने दो जगह पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया. तभी उन्होंने उसे देख लिया और पकड़ लिया. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर सिकरहट्टा थाना को दी.

पुलिस हिरासत में महिला का पति 

सूचना पाकर सिकरहट्टा थाना पुलिस घटना स्थल पहुंची और आरोपी को अपने साथ थाने ले गई. वहीं सिकरहट्टा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी अभी तक थाने में रखा गया है, लेकिन पीड़ित पक्ष ने अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया है. आवेदन के बाद पुलिस करवाई करेगी.

ये भी पढ़ेंः Bihar Crime News: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा नवादा, महिला की हत्या करने कार से पहुंचे बदमाश, क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, जानें क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
Friday OTT Release: 'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड पर OTT पर पार्टनर संग एजॉय करें ये नई रिलीज
'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड के लिए वॉच लिस्ट में शामिल करें ये नई रिलीज
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी

वीडियोज

Janhit: Shankaracharya Avimukteshwaranand पर Yogi ने आज फिर उठाए सवाल! | Prayagraj
किम जोंग उन की बेटी..बनेगी नॉर्थ कोरिया की 'बेबी तानाशाह' ? | Janhit | ABP News
UP Police Fake Encounter Case: 'हाफ एनकाउंटर' का सच..जज के सामने कैदी ने खोल दी यूपी पुलिस की पोल!
Crime News : दिल्ली में ह़ॉरर कांड की LIVE पिक्चर | Sansani
Patna Neet Student Death: छात्रा छत से गिर गई या गिरा दी गई? परिजनों का गंभीर आरोप! | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, जानें क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
Friday OTT Release: 'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड पर OTT पर पार्टनर संग एजॉय करें ये नई रिलीज
'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड के लिए वॉच लिस्ट में शामिल करें ये नई रिलीज
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
दिल्ली में पार्षदों के लिए खुशखबरी, MCD बजट में भत्ते में बढ़ोतरी समेत IVP के 19 प्रस्ताव मंजूर
दिल्ली में पार्षदों के लिए खुशखबरी, MCD बजट में भत्ते में बढ़ोतरी समेत IVP के 19 प्रस्ताव मंजूर
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
Sweet Potato Snacks: शाम की चाय के साथ कुछ हेल्दी है खाना? शकरकंद से तैयार करें ये 8 आसान और टेस्टी डिशेज
शाम की चाय के साथ कुछ हेल्दी है खाना? शकरकंद से तैयार करें ये 8 आसान और टेस्टी डिशेज
UP Board Exam: 18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, इन व्यवस्थाओं पर रहेगा खास जोर
18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, इन व्यवस्थाओं पर रहेगा खास जोर
Embed widget