भोजपुर के भरत तिवारी (Bharat Tiwari) के एनकाउंटर पर परिवार की प्रतिक्रिया आई है. उनकी मां आशा देवी ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को कमर में सटाकर गोली मारी गई है. उनका बेटा बहुत अच्छा था. समाजसेवी था. गरीबों के लिए वो मसीहा था. 

Continues below advertisement

मीडिया से बातचीत में आशा देवी ने कहा, "...मैं इसके लिए डीएसपी को जिम्मेदार मानती हूं. उनकी फांसी की मांग करती हूं... हमारी गुहार पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है..." 

'जांच की जरूरत नहीं, वीडियो सामने है'

एनकाउंटर को लेकर भरत तिवारी के भाई चंदन तिवारी से सवाल किया गया कि इस मामले में सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं. इस पर चंदन ने कहा, "हमको न्यायिक जांच से मतलब नहीं है. मेरी मांग है कि इसमें जो लोग भी दोषी हैं उन पर 302 (हत्या का केस) लगाया जाए. वीडियो में सब दिख रहा है. इसमें जांच की जरूरत नहीं है. जो भी इसमें शामिल हैं उन सबको जेल में डाल दिया जाए." 

यह भी पढ़ें- भरत तिवारी केस पर मनोज झा का रिएक्शन,RJD सांसद बोले- 'जब आप एनकाउंटर करते हैं तो…'

चंदन ने यह भी कहा कि उनके भाई भरत तिवारी की जो भी मांग थी उसको पूरा किया जाए. उन्होंने कहा, "घटना के दौरान मैं मौके पर था. 100 लोगों की पुलिस थी. यहां के जो एसएचओ थे उन्होंने भरत के कंधे पर हाथ रखा और वे इतना तेज बोल रहे थे कि उनकी आवाज सुनाई दे रही थी. सरेंडर करने के बाद बातों में बहलाया जा रहा था. 20 मीटर ले जाने के बाद अचानक धक्का दे दिया गया… उसके बाद गोली चलाई गई." 

'…तो सरकार कार्रवाई करेगी'

उधर भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा, "ये घटना काफी दुखद है. सरकार ने न्यायिक जांच का आदेश दिया है. जांच होने के बाद यदि पुलिस ने बिना वजह एनकाउंटर किया है तो सरकार कार्रवाई करेगी... जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी पुलिस दोषी पाई गई तो कार्रवाई होगी." 

यह भी पढ़ें- भरत तिवारी के घर पहुंचे भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव, परिवार से कहा- 'पहले आपको…'