एक्सप्लोरर

Begusarai News: बेगूसराय में मॉब लिंचिंग! बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, एक की मौत

Begusarai Mob Lynching: मृतक युवक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहित कुमार के रूप में की गई है. जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के नेतृत्व में टीम बनाई गई है

Begusarai Goat Theft: बिहार के बेगूसराय में ग्रामीणों ने बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई कर दी. शुक्रवार (06 सितंबर) की सुबह की ये घटना है. ग्रामीणों ने दोनों युवकों को इतना मारा कि इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है. बेगूसराय सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. पूरा मामला वीरपुर थाना क्षेत्र के भावनंदपुर गांव का है. 

मृतक युवक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहित कुमार के रूप में की गई है. घायल युवक की पहचान राहुल कुमार के रूप में की गई है. ग्रामीणों का कहना है कि दोनों युवक आज (शुक्रवार) सुबह भावनंदपुर से एक बकरी चुराकर बाइक से भाग रहे थे. लोगों ने दोनों युवक को खदेड़ना शुरू कर दिया. इसी दौरान भावनंदपुर के पास अचानक युवकों की बाइक खराब हो गई और लोगों ने उन्हें पकड़ लिया.

पेड़ से बांधकर जमकर पीटा... फिर पुलिस के हवाले किया

उधर दोनों युवकों की पेड़ से बांधकर पिटाई की तस्वीर सामने आई है. ग्रामीणों ने पिटाई के बाद घायल अवस्था में पुलिस के हवाले कर दिया. इसके बाद दोनों युवकों को लेकर पुलिस इलाज कराने के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल ले गई. यहां इलाज के दौरान मोहित कुमार की मौत हो गई जबकि राहुल कुमार का इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. 

उधर बेगूसराय पुलिस की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए घटना की पुष्टि की गई है. बताया है कि सुबह करीब 7 बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली कि दो बकरी चोर को भागते हुए पकड़ा गया है और बांधकर रखा गया है. इस सूचना के बाद पुलिस पहुंची. पहले दोनों घायलों को पुलिस वीरपुर के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. इसके बाद यहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. मोहित कुमार की उम्र करीब 20 साल और राहुल कुमार की उम्र करीब 24 साल बताई गई है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के नेतृत्व में टीम बनाई गई है जो जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- Gaya Loot: गया में आभूषण दुकान से गहनों की लूट, 30 लाख नकद भी ले गए, परिवार को बाथरूम में बंद कर भागे लुटेरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो की हालत अब भी खराब! 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
इंडिगो की हालत अब भी खराब! 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
'बंगाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण होना…', नीतीश कुमार की पार्टी के सांसद का बड़ा बयान
'बंगाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण होना…', नीतीश कुमार की पार्टी के सांसद का बड़ा बयान
Hyderabad Airport: हैदराबाद में एक साथ तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
हैदराबाद में एक साथ तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
भारत–साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में सबसे ज्यादा ‘डक’ वाले खिलाड़ी, आंकड़े कर देंगे हैरान
भारत–साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में सबसे ज्यादा ‘डक’ वाले खिलाड़ी, आंकड़े कर देंगे हैरान

वीडियोज

Indigo Crisis: 'एयरलाइन चलाना कोर्ट का काम नहीं', इंडिगो संकट पर बोले CJI | Breaking | ABP News
Indigo Crisis: लखनऊ एयरपोर्ट पर CA को समय पर इलाज न मिलने से हुई मौत? | Lucknow | Anup Pandey
Indigo Crisis: एयरपोर्ट पर CA को आया हार्ट अटैक, CPR के बाद भी नहीं बची जान! | Breaking
Indigo Crisis: दिल्ली से भी इंडिगो की 6 फ्लाइट कैंसिल, यात्री परेशान | Breaking
Indigo Crisis: 6 वें दिन भी इंडिगो की उड़ानें रद्द, सारे दावे हवा-हवाई साबित | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो की हालत अब भी खराब! 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
इंडिगो की हालत अब भी खराब! 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
'बंगाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण होना…', नीतीश कुमार की पार्टी के सांसद का बड़ा बयान
'बंगाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण होना…', नीतीश कुमार की पार्टी के सांसद का बड़ा बयान
Hyderabad Airport: हैदराबाद में एक साथ तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
हैदराबाद में एक साथ तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
भारत–साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में सबसे ज्यादा ‘डक’ वाले खिलाड़ी, आंकड़े कर देंगे हैरान
भारत–साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में सबसे ज्यादा ‘डक’ वाले खिलाड़ी, आंकड़े कर देंगे हैरान
Kaantha OTT Release Date: 'कांथा' की ओटीटी पर रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे दुलकर सलमान की ये फिल्म
'कांथा' की ओटीटी पर रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म
पहाड़ों का सुकून और न समंदर का किनारा... 2025 की ट्रैवल सर्च में ये रही भारतीयों की पसंदीदा डेस्टिनेशन
पहाड़ों का सुकून और न समंदर का किनारा... 2025 की ट्रैवल सर्च में ये रही भारतीयों की पसंदीदा डेस्टिनेशन
शादी करते ही इन कपल्स को मिलते हैं 2.5 लाख रुपये, 90% लोगों को पता ही नहीं है ये स्कीम
शादी करते ही इन कपल्स को मिलते हैं 2.5 लाख रुपये, 90% लोगों को पता ही नहीं है ये स्कीम
CAT 2026 की आंसर-की पर आज से दर्ज कराएं आपत्ति, जानें किस दिन जारी होगा रिजल्ट
CAT 2026 की आंसर-की पर आज से दर्ज कराएं आपत्ति, जानें किस दिन जारी होगा रिजल्ट
Embed widget