एक्सप्लोरर

Aurangabad News: औरंगाबाद पार्किंग विवाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 लोगों की हत्या मामले में 6 आरोपित गिरफ्तार

Aurangabad Parking Dispute: 15 जनवरी को औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के पास घटना हुई थी. दो पक्षों के बीच हुए विवाद में चार लोगों की मौत हो गई थी.

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र में एक होटल के पास कार पार्किंग विवाद (Car Parking Dispute) में चार लोगों की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस घटना से जुड़े छह लोगों को पुलिस ने मंगलवार (16 जनवरी) को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दावा किया कि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

औरंगाबाद की पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम ने मंगलवार को बताया कि नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के पास कार पार्किंग को लेकर कार सवार एवं स्थानीय लोगों के बीच उत्पन्न विवाद के कारण चार लोगों की हत्या मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी नबीनगर थाना में दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया है. घटनास्थल का निरीक्षण एवं साक्ष्य संकलन एफएसएल टीम द्वारा किया जा रहा है.

इन छह लोगों की हुई गिरफ्तारी

इस मामले में एसपी ने बताया कि भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर घटना में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है एवं अन्य अभियुक्तों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आलोक चौहान, सुजीत चौहान, मुकेश चौहान, सूरजलाल चौहान, दशरथ चौहान और दिनेश राम के रूप में की गई है.

कैसे हुई थी पूरी घटना?

बता दें कि सोमवार (15 जनवरी) को औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के पास कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें से तीन पड़ोसी राज्य झारखंड के रहने वाले थे. कार में पांच लोग बैठे थे. कार सवार युवक ने गोली चला दी थी जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी. इसके बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कार सवार युवकों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया था. इसमें से तीन युवकों की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें- Aurangabad: साइड कर लीजिए गाड़ी... इतना सुनते ही सिरफिरे ने मारी गोली, भीड़ ने भी 3 युवकों की कर दी हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: CM सम्राट ने विपक्ष को घेरा, 'कल तक कांग्रेस इलेक्शन कमिश्नर को...'
CEC विवाद: CM सम्राट ने विपक्ष को घेरा, 'कल तक कांग्रेस इलेक्शन कमिश्नर को...'
पटना: ऑटोमोबाइल कारोबारी की नहीं बच सकी जान, इलाज के दौरान मौत
पटना: ऑटोमोबाइल कारोबारी की नहीं बच सकी जान, इलाज के दौरान मौत
बिहार के DGP विनय कुमार ने लिया VRS, तुरंत बनाए गए मुख्य सूचना आयुक्त
बिहार के DGP विनय कुमार ने लिया VRS, तुरंत बनाए गए मुख्य सूचना आयुक्त
पटना में ऑटोमोबाइल कारोबारी को बदमाशों ने मारी 4 गोलियां, हालत गंभीर
पटना में ऑटोमोबाइल कारोबारी को बदमाशों ने मारी 4 गोलियां, हालत गंभीर

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असदुद्दीन ओवैसी ने SIR को बताया बैकडोर NRC, बोले - 'हो सकता है कि...'
असदुद्दीन ओवैसी ने SIR को बताया बैकडोर NRC, बोले - 'हो सकता है कि...'
UP: नुजहत फातिमा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- 'योगी जी हम आपके…'
UP: नुजहत फातिमा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- 'योगी जी हम आपके…'
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
Embed widget