एक्सप्लोरर

Bihar Crime: रोहतास में 2 मासूमों की हत्या, एक को दूध में दिया जहर दूसरे को पटक कर मारा, बेरहम मामी गिरफ्तार

Children Murder: पारिवारिक रंजिश के कारण एक मामी ने दो मासूमों को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़ लिया है, जिसने अपना गुनाह कबूल किया है.

Aunty Killed Two Children: रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के धरकंधा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पारिवारिक रंजिश के कारण 3 वर्षीय सत्यम की उसकी मामी ने दूध में जहर देकर हत्या कर दी. बच्चा मां के साथ अपने ननिहाल में रह रहा था. इस मामले में पुलिस ने आरोपी मामी नेहा देवी और मृतक बच्चे की चचेरी नानी गुलाबो देवी को गिरफ्तार कर लिया है.

पहले किया एक और मासूम का कत्ल

घटना के बाद पुलिस की पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि नेहा देवी ने पारिवारिक विवाद के चलते पहले भी एक मासूम की हत्या की थी. एक सप्ताह पहले ही खुशबू कुमारी के चार माह के बच्चे को पटककर मार दिया गया था, लेकिन इसे ठंड से हुई मौत बताकर दबा दिया गया. जब सत्यम की हत्या के बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो नेहा देवी ने दोनों बच्चों की हत्या का गुनाह कबूल कर लिया.

बच्चे के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी खुशबू कुमारी का हाल ही में परिवार नियोजन का आपरेशन हुआ था, जिसमें 20 हजार रुपये का खर्च आया था, जो उसके बच्चे के नाना मंगरू ने उठाया था. इस बात से मामी नाराज चल रही थी. 
शुक्रवार की सुबह बच्चे के दूध को लेकर घर में विवाद हुआ, जिसके बाद मामी ने गुस्से में अपनी चचेरी सास से जहर मंगवाकर बच्चे के दूध-रोटी में मिलाकर खिला दिया. इससे बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

मृतक सत्यम के पिता सुरेंद्र सिंह ने अपने बेटे की जहर देकर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो पहले हुई 4 महीने के मासूम की संदिग्ध मौत को लेकर भी संदेह गहराया. इसके बाद जब सख्ती से पूछताछ हुई, तो नेहा देवी ने अपना जुर्म कबूल लिया. 

गिरफ्तार कर जेल भेजी गईं आरोपी महिलाएं

पुलिस ने नेहा देवी और गुलाबो देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि पारिवारिक रंजिश के कारण मामी ने अपने दो भांजों को मौत के घाट उतार दिया. एक को पटक कर मार डाला और दूसरे को जहर दे दिया. 

ये भी पढ़ेंः Patna Firing: पटना का कंकड़बाग गोलियों की तड़तड़ाहट से क्यों दहला? जानें बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम योद्धा हो, तुम्हें मारने की साजिश... तुम्हारी मां ही सबसे बड़ी दुश्मन...' कैसे AI के इशारे पर बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा?

'ऐसे लोगों को रात के अंधेरे में निपटा देंगे', डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की इन अधिकारियों को चेतावनी

इस मुस्लिम देश में लाखों भारतीय जमकर कमा रहे पैसा, 1 हजार लेकर लौटे तो भारत में हो जाते हैं 2 लाख

'हमें साउथ अफ्रीका से सीखना होगा...', दूसरे टी-20 में हार के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव

वीडियोज

सीक्रेट लव का शैतान दुश्मन | Sansani
TMC सांसद ने मकर द्वार पर सुलगाई सिगरेट...Giriraj Singh ने सांसद को टोका | ABP News
UP Sir Update: घुसपैठियों के खिलाफ देश में पहली बार इतना बड़ा एक्शन! | SIR Controversy
Sandeep Chaudhary: विपक्ष को बिहार वाला भय...3 करोड़ वोट कटना तय? | SIR | Gyanesh Kumar
Hanumangarh Farmers Protest: देश का किसान इतना क्रोधित क्यों है? | Bharat ki Baat With Pratima

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम योद्धा हो, तुम्हें मारने की साजिश... तुम्हारी मां ही सबसे बड़ी दुश्मन...' कैसे AI के इशारे पर बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा?
'तुम योद्धा हो, तुम्हें मारने की साजिश... तुम्हारी मां ही सबसे बड़ी दुश्मन...' कैसे AI के इशारे पर बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा?
'ऐसे लोगों को रात के अंधेरे में निपटा देंगे', डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की इन अधिकारियों को चेतावनी
'ऐसे लोगों को रात के अंधेरे में निपटा देंगे', डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की इन अधिकारियों को चेतावनी
इस मुस्लिम देश में लाखों भारतीय जमकर कमा रहे पैसा, 1 हजार लेकर लौटे तो भारत में हो जाते हैं 2 लाख
इस मुस्लिम देश में लाखों भारतीय जमकर कमा रहे पैसा, 1 हजार लेकर लौटे तो भारत में हो जाते हैं 2 लाख
'हमें साउथ अफ्रीका से सीखना होगा...', दूसरे टी-20 में हार के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव
'हमें साउथ अफ्रीका से सीखना होगा...', दूसरे टी-20 में हार के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव
'हेमा जी को देखकर और भी तकलीफ होती है...' प्रेयर मीट में धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुईं कंगना कनौत

IAS संतोष वर्मा पर एक्शन! मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र को भेजा बर्खास्तगी का प्रस्ताव

RITES में निकली बंपर पदों पर भर्ती, 40 साल तक उम्र वाले कर सकते हैं अप्लाई; जानें डिटेल्स

जोड़ों की उम्र कम कर देती है रोजाना की ये 8 गलतियां, डॉक्टर्स ने बताया किन आदतों को छोड़ना जरूरी

Embed widget