एक्सप्लोरर

Bihar News: चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने बंगाल गई बिहार पुलिस टीम पर हमला, 5 जवान घायल

Kishanganj News: मामला टाउन थाना का है. मक्का लूट कांड के आरोपी को छुड़ाने के लिए गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला किया. इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए.

Bihar News: किशनगंज मुख्यालय से सटे बिहार बंगाल सीमा के निकट बंगाल के रामपुर विलायतीबाडी में पुलिस और ग्रामीणों के बीच शुक्रवार को झड़प हो गई. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस सदर थाना में दर्ज मक्का लूट मामले के आरोपित नूर आलम को पकड़ने गई थी. जहां आरोपी के समर्थकों ने पुलिस पर हमला कर दिया. हमले में किशनगंज टाउन थाने की पुलिस को आत्म रक्षा में हवाई फायरिंग करना पड़ा. ग्रामीणों के हमले के बाद किशनगंज टाउन थाने की पुलिस किसी तरह वहां से बचकर निकली. टाउन थाना की पुलिस मॉब लांचिंग का शिकार होते होते बच गई.

पुलिस के अनुसार नूर आलम को किशनगंज के दौला पंचायत ईदगाह से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसके परिजन और ग्रामीण राष्ट्रीय उच्च पथ 27 पर पहुंच गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया. किशनगंज टाउन थाने की पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस से पिस्टल छीनने की कोशिश की. पुलिस ने आत्म रक्षा में दो राउंड फायरिंग करने की बात कही है. पुलिस किसी तरह वहां से जान बचा कर लौटी. बता दें कि जिस स्थान पर यह घटना घटित हुई है वो बिल्कुल बिहार और बंगाल की सीमा पर अवस्थित है.

पुलिस वाहन पर ग्रामीणों ने किया पथराव

हमले में घायल पुलिस कर्मियों का सदर हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा है. दरअसल, 15 मई को सदर थाना अंतर्गत गाछपाड़ा के पास ड्राइवर को अगवा कर मक्का लदे ट्रैक्टर की लूट हुई थी. सदर थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी. शुक्रवार को पुलिस टीम मामले में आरोपित नूर आलम का पीछा करते हुए दौला पंचायत पहुंची. जहां टीम ने मौके से एक आरोपित को हिरासत में ले लिया, लेकिन तभी आरोपित के समर्थकों ने आरोपित को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला कर दिया और पुलिस के वाहन पर पथराव भी करने लगे.  पथराव में किशनगंज थाना की टीम घायल हो गई. 

पुलिस ने दी जानकारी

दालखोला के एसडीपीओ रतींद्र नाथ विश्वास ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि किशनगंज टाउन थाने की पुलिस ने हमें कोई सूचना नहीं दी है जबकि किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि मक्का लूट कांड के आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला किया. हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. वहीं, स्थानीय ने बताया की पुलिस की गोली से दो ग्रामीण घायल हो गए हैं जिनका इलाज चाकुलिया में चल रहा है. 

किशनगंज एसपी सागर कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दो राउंड फायरिंग पुलिस ने की है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है.

ये भी पढे़ं: Bihar News: सुपौल में लीची खाने के दौरान 7 वर्षीय बच्ची के गले में फंसी गुठली, दम घुटने से मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट चौधरी पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'सच हुई पहली भविष्यवाणी, अब एक महीने बाद…'
सम्राट चौधरी पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'सच हुई पहली भविष्यवाणी, अब एक महीने बाद…'
Saharsa News: बस एक थर्मामीटर खरीदने के लिए 1.33 करोड़ का टेंडर, स्वास्थ्य विभाग ने क्या कहा?
सहरसा: बस एक थर्मामीटर खरीदने के लिए 1.33 करोड़ का टेंडर, स्वास्थ्य विभाग ने क्या कहा?
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! TRE-4 के विज्ञापन को लेकर बड़ा अपडेट, फॉर्म भरने का तरीका भी बदला
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! TRE-4 के विज्ञापन को लेकर बड़ा अपडेट, फॉर्म भरने का तरीका भी बदला
बिहार में 17 अप्रैल से होगी जनगणना, घर बैठे दे सकेंगे जानकारी, बताने होंगे 33 सवालों के जवाब
बिहार में 17 अप्रैल से होगी जनगणना, घर बैठे दे सकेंगे जानकारी, बताने होंगे 33 सवालों के जवाब

वीडियोज

Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA
Sandeep Chaudhary: 850 सीटें...सरकार का चक्रव्यूह? | Womens Reservation Bill | PM Modi | NDA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Watch: ' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
Embed widget