एक्सप्लोरर

किशनगंज में असद मदनी ने अपने लोगों से ये क्या कहा? हिंदू-मुस्लिम को लेकर दिया बड़ा बयान

Bihar News: असद मदनी ने कहा कि कोई मुसलमान अगर गैर मुस्लिम के साथ गलत व्यवहार करे तो यह बहुत बड़ा अन्याय है. बांग्लादेश में हो रही घटनाओं को उन्होंने निंदनीय बताया.

Maulana Asad Madani News: किशनगंज के लहरा चौक मैदान में रविवार (08 दिसंबर) को जमीयत की ओर से इजलास-ए-आम सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस मौके पर जमीयत से जुड़े बिहार और बंगाल के अलग-अलग जिलों से लाखों लोग पहुंचे. संभल में हुई हिंसा और वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर उलेमाओं ने आक्रोश जताया. इतना ही नहीं बल्कि केंद्र सरकार से ऐसे मामलों पर तुरंत रोक लगाने की भी मांग की. मौके पर पहुंचे जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष महमूद असद मदनी ने हिंदू-मुस्लिम को लेकर बड़ा बयान दिया.

'यह इस्लाम का विरोध है, इस्लाम ऐसा नहीं सिखाता'

असद मदनी ने अपने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हिंदुओं पर हमला बंद होना चाहिए. कोई मुसलमान अगर गैर मुस्लिम के साथ गलत व्यवहार करे तो यह बहुत बड़ा अन्याय है. बांग्लादेश में जो घटनाएं हो रही हैं वो निंदनीय है. असद मदनी ने कहा कि यह इस्लाम का विरोध है, इस्लाम ऐसा नहीं सिखाता.

'सौहार्द बिगाड़ने की हर मुमकिन हो रही कोशिश'

आगे असद मदनी ने कहा कि वे बांग्लादेश ही नहीं बल्कि सभी मुल्कों से यह अपील करेंगे कि अपने यहां रहने वाले अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करें और उनका सम्मान करें. उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए देश के सौहार्द को बिगाड़ने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है जो नहीं होनी चाहिए.

असद मदनी ने आगे कहा कि सरकार वक्फ कानून बनाकर मुसलमानों की संपत्ति को जब्त करना चाहती जिसे नहीं होने दिया जाएगा. कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद डॉ. जावेद आजाद, विधायक अंजार नईमी, विधायक सऊद आलम, इजहार अस्फी सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

कार्यक्रम में पहुंचे तमाम दलों के नेता

इस सम्मेलन में ना सिर्फ कई पार्टियों के नेता उपस्थित हुए बल्कि काफी संख्या में लोग भी शामिल हुए. आयोजन में कांग्रेस और आरजेडी सहित तमाम दलों के सांसद एवं विधायक पहुंचे थे. उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की.

(इनपुट: किशनगंज से अब्दुल करीम)

यह भी पढ़ें- परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग, फॉर्म भरने का मिले समय, BPSC कार्यालय पहुंचा अभ्यर्थियों का दल, क्या हुई बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED बनाम ममता बनर्जी: सुप्रीम कोर्ट में बोले सॉलिसिटर जनरल- जांच में दखल देना स्तब्ध करने वाली घटना
ED बनाम ममता बनर्जी: सुप्रीम कोर्ट में बोले सॉलिसिटर जनरल- जांच में दखल देना स्तब्ध करने वाली घटना
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बोले- 'ईरान में हिंसक प्रदर्शनों के पीछे अमेरिका-इजराइल का हाथ'
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बोले- 'ईरान में हिंसक प्रदर्शनों के पीछे अमेरिका-इजराइल का हाथ'
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
BMC Election 2026: अक्षय से जॉन और श्रद्धा कपूर तक, तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने डाले वोट, लोगों से भी मतदान करने की अपील की
बीएमसी चुनाव 2026: अक्षय से जॉन और श्रद्धा कपूर तक, तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने डाले वोट

वीडियोज

Maharashtra BMC Polls 2026 News Update : BMC चुनाव के बीच Sanjay Raut का बड़ा बयान । Fadnavis
Green Power, Green Profits! Budget 2026 में EV और Renewable Sector का धमका | Paisa Live
Maharashtra BMC Polls 2026 News Update : वोटर्स ने लगाया EVM मशीन बंद होने का आरोप । Fadnavis
Budget 2026 में बड़ा धमाका | Stand-Up India II से मिलेगा ₹2 करोड़ तक Loan | Paisa Live
Trump के फैसलों से हिली Reliance | ₹1.4 लाख करोड़ की गिरावट या निवेश का मौका? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED बनाम ममता बनर्जी: सुप्रीम कोर्ट में बोले सॉलिसिटर जनरल- जांच में दखल देना स्तब्ध करने वाली घटना
ED बनाम ममता बनर्जी: सुप्रीम कोर्ट में बोले सॉलिसिटर जनरल- जांच में दखल देना स्तब्ध करने वाली घटना
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बोले- 'ईरान में हिंसक प्रदर्शनों के पीछे अमेरिका-इजराइल का हाथ'
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बोले- 'ईरान में हिंसक प्रदर्शनों के पीछे अमेरिका-इजराइल का हाथ'
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
BMC Election 2026: अक्षय से जॉन और श्रद्धा कपूर तक, तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने डाले वोट, लोगों से भी मतदान करने की अपील की
बीएमसी चुनाव 2026: अक्षय से जॉन और श्रद्धा कपूर तक, तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने डाले वोट
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
दुनिया में किस देश का सबसे पॉवरफुल है पासपोर्ट, दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन?
दुनिया में किस देश का सबसे पॉवरफुल है पासपोर्ट, दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन?
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में जल्द शुरू होंगे EWS एडमिशन, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में जल्द शुरू होंगे EWS एडमिशन, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
पलाश के पेड़ से निकलने वाला लाल गोंद कितना मददगार, शरीर को कैसे देता है पोषण?
पलाश के पेड़ से निकलने वाला लाल गोंद कितना मददगार, शरीर को कैसे देता है पोषण?
Embed widget