एक्सप्लोरर

समस्तीपुर से मामी-भांजा गिरफ्तार, अरुणाचल प्रदेश की पुलिस दोनों को क्यों ले गई अपने साथ?

Samastipur News: अरुणाचल पुलिस के सब इंस्पेक्टर काके निगम ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में जीरो एफआईआर पर एक केस रजिस्टर्ड हुआ था. उसमें मामी-भांजा पर छह लाख के गबन का आरोप है.

Bihar News: अरुणाचल प्रदेश की पुलिस ने बिहार के समस्तीपुर से बीते मंगलवार (22 अप्रैल) को मामी-भांजा को गिरफ्तार किया और अपने साथ लेकर चली गई. दोनों की गिरफ्तारी अलग-अलग थाना क्षेत्रों से की गई है. अरुणाचल प्रदेश की पुलिस ने मामी की गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर से की जबकि भांजे को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मदरापुर टारा से गिरफ्तार किया गया.

पुलिस गिरफ्त में आए भांजे की पहचान श्याम महतो के पुत्र संतोष कुमार के रूर में हुई है. वहीं महिला की पहचान स्व. रोशन कुमार की पत्नी रीना कुमारी के रूप में हुई है. पति की मौत के बाद रीना अपने तीन बच्चों के साथ काशीपुर में किराए का मकान लेकर रहती थी.

लोगों से पैसा लेकर फरार हो गया भांजा

अरुणाचल प्रदेश की पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले भांजा संतोष अपने मामा रोशन के साथ अरुणाचल प्रदेश में ही पोस्ट ऑफिस में रकम जमा करने के लिए लोगों से पैसा लेता था. अक्टूबर 2024 में मामा रोशन कुमार की मौत हो गई. उसके बाद भांजा ही मामा वाला काम करने लगा, लेकिन मैच्योरिटी पूरा होने पर जब ग्राहकों ने पैसा मांगा तो वह फरार हो गया. इसके बाद जब ग्राहक पोस्ट ऑफिस पहुंचे तो जांच के दौरान पाया गया कि पोस्ट ऑफिस के नाम से इन लोगों ने अवैध रूप से रीना कुमारी के नाम से बैंक संचालित कर रखा था.

मामी-भांजे पर 6 लाख रुपये के गबन का आरोप

इस संबंध में अरुणाचल पुलिस के सब इंस्पेक्टर काके निगम ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में जीरो एफआईआर पर एक केस रजिस्टर्ड हुआ था. दो आरोपियों को पकड़ा गया है जो मामी व भांजा हैं. इन पर छह लाख रुपये के गबन का आरोप है. ये लोग पोस्टल एजेंट के नाम पर लोगों से पैसा लेकर बैंक में जमा नहीं करते थे. इसी मामले को लेकर इनकी गिरफ्तारी हुई है. दोनों से पूछताछ के लिए अरुणाचल प्रदेश ले जाया जा रहा है. 

इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि अरुणाचल पुलिस की टीम पैसा गबन के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर ले गई है. स्थानीय नगर थाने की पुलिस ने अरुणाचल पुलिस का सहयोग किया है.

यह भी पढ़ें: ..तो इसलिए आतंकवादियों ने पहलगाम में कर दिया हमला? JDU नेता केसी त्यागी ने बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संसद में कर रहे थे पिकनिक, सत्ता के बिना बिगड़ गया मानसिक संतुलन', BJP का राहुल गांधी पर हमला
'संसद में कर रहे थे पिकनिक, सत्ता के बिना बिगड़ गया मानसिक संतुलन', BJP का राहुल गांधी पर हमला
LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
'हमारे विधायक पटना में घूम रहे...', हिमाचल पहुंचे कांग्रेस MLA तो बोले मंत्री दिलीप जायसवाल
'हमारे विधायक पटना में घूम रहे...', हिमाचल पहुंचे कांग्रेस MLA तो बोले मंत्री दिलीप जायसवाल
बेगूसराय: CM नीतीश कुमार के आने से पहले हेलीपैड पर सांड की एंट्री, मची अफरा-तफरी, देखें Video
बेगूसराय: CM नीतीश कुमार के आने से पहले हेलीपैड पर सांड की एंट्री, मची अफरा-तफरी, देखें Video

वीडियोज

Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
Embed widget