एक्सप्लोरर

Araria News: बिहार में 12 हजार में नाबालिग बेटी का सौदा! 35 साल के आदमी से कराई शादी, दूल्हा और दलाल पहुंचे जेल

Bihar Bal Vivah: मामला रानीगंज थाना क्षेत्र के हांसा गांव का है. पुलिस ने मंगलवार की सुबह दो लोगों को हिरासत में लिया है. नाबालिग के पिता ने पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद उसे बचाया गया.

अररिया: जिले में रानीगंज थाना क्षेत्र के हांसा गांव में 12 हजार रुपये में 12 साल की नाबालिग लड़की के सौदा करने का मामला सामने आया है. लड़की की शादी सोमवार की देर रात तिगुने उम्र के मर्द के साथ कर दी गई. लड़की की मां को दलालों ने पैसे का प्रलोभन देकर शादी के लिए तैयार किया गया. हालांकि यह सब नाबालिग बेटी के पिता की अनुपस्थिति में हुआ. जब पिता को मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस का सहारा लिया. मंगलवार की अहले सुबह पुलिस ने दूल्हे को बिचौलिया व दलाल समेत हिरासत में ले लिया.

पैसे के लालच में उम्र दराज से नाबालिग का विवाह

बताया जाता है कि गांव के जीवन मंडल ने उसी गांव के गुलटेन मंडल की नाबालिग लडक़ी की मां को रुपये का प्रलोभन दिया. बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र के 35 साल के व्यक्ति रामबाबू यादव के साथ शादी की जा रही थी. इसी दौरान पुलिस को हांसा गांव में नाबालिग लड़की से शादी रचाने के मामले की जानकारी मिली. जानकारी मिलते ही रानीगंज पुलिस हांसा गांव पहुंची और नाबालिग से शादी रचाने पहुंचे 35 वर्षीय रामबाबू यादव और हांसा गांव के कथित दलाल जीवन मंडल को गिरफ्तार कर लिया.

पिता ने कहा मेरी पत्नी को पैसे का लालच दिया गया

मामले को लेकर नाबालिग लड़की के पिता गुलटेन मंडल के बयान पर रानीगंज थाना में केस दर्ज किया गया है. गुलटेन मंडल ने बताया कि मेरे गांव के जीवन मंडल बाहर से लड़का मंगवाकर गांव के लोगों को पैसा का प्रलोभन देकर कई शादी करवाता है. जीवन मंडल एक सप्ताह से मेरे घर पर आकर मेरी नाबालिग बेटी पर शादी करने का दबाब बना रहा था. इस पर जब मैंने बोला कि मेरी बेटी नाबालिग है तब जीवन मंडल बोला कि लड़के वाले से पैसे दिला देंगे. वह पैसे वाले लोग हैं. तुम्हारी बेटी को दिक्कत नहीं होने देगा. इतना कहकर जीवन मंडल चला गया. सोमवार की शाम पिता की अनुपस्थिति में जीवन मंडल एक लड़का लेकर आया.

पत्नी मधु देवी को रुपये का प्रलोभन देकर उस लड़के से शादी करवा दी. जब तक मैं गितवास से वापस आया तब देखा की मेरी बेटी से उम्र दराज लड़के की शादी कराई है. मैंने विरोध किया तो मुझे भी रुपया पैसे का प्रलोभन देने लगा. इसके बाद मैंने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी रचाने आए बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र के रामबाबू यादव और हांसा के जीवन मंडल को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस कर रही पूछताछ

इस मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मंगलवार की अहले सुबह हांसा गांव से एक नाबालिग लड़की के साथ शादी रचा रहे कथित दूल्हे रामबाबू यादव और हांसा के जीवन मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Lalu Yadav Kidney Transplant : सिंगापुर में लालू के ऑपरेशन की चल रही तैयारी, इस दिन हो सकता किडनी ट्रांसप्लांट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न धूप और न ही हवा, 2 साल से एकांत कैद में पाकिस्तान के पूर्व PM, अब यूनाइटेड नेशंस ने कर दी यह मांग
न धूप और न ही हवा, 2 साल से एकांत कैद में पाकिस्तान के पूर्व PM, अब यूनाइटेड नेशंस ने कर दी यह मांग
बिहार: मॉब लिंचिंग से गई युवक की जान, धर्म पूछकर था पीटा, मौत से पहले सुनाई दर्द भरी दास्तां
बिहार: मॉब लिंचिंग से गई युवक की जान, धर्म पूछकर था पीटा, मौत से पहले सुनाई दर्द भरी दास्तां
Dhurandhar BO Day 8: 'धुरंधर' नहीं थमने वाली, रिलीज के 8वें दिन कर दी बमफाड़ कमाई, तोड़े 'पुष्पा 2' से लेकर 'छावा' -'गदर 2' के रिकॉर्ड
'धुरंधर' नहीं थमने वाली, रिलीज के 8वें दिन भी खूब छापे नोट, तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार

वीडियोज

Triumph Thruxton 400 Review | Auto Live #triumph
Royal Enfield Goan Classic 350 Review | Auto Live #royalenfield
Hero Glamour X First Ride Review | Auto Live #herobikes #heroglamour
जानलेवा बॉयफ्रेंड की दिलरूबा !
Toyota Land Cruiser 300 GR-S India review | Auto Live #toyota

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
न धूप और न ही हवा, 2 साल से एकांत कैद में पाकिस्तान के पूर्व PM, अब यूनाइटेड नेशंस ने कर दी यह मांग
न धूप और न ही हवा, 2 साल से एकांत कैद में पाकिस्तान के पूर्व PM, अब यूनाइटेड नेशंस ने कर दी यह मांग
बिहार: मॉब लिंचिंग से गई युवक की जान, धर्म पूछकर था पीटा, मौत से पहले सुनाई दर्द भरी दास्तां
बिहार: मॉब लिंचिंग से गई युवक की जान, धर्म पूछकर था पीटा, मौत से पहले सुनाई दर्द भरी दास्तां
Dhurandhar BO Day 8: 'धुरंधर' नहीं थमने वाली, रिलीज के 8वें दिन कर दी बमफाड़ कमाई, तोड़े 'पुष्पा 2' से लेकर 'छावा' -'गदर 2' के रिकॉर्ड
'धुरंधर' नहीं थमने वाली, रिलीज के 8वें दिन भी खूब छापे नोट, तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
कैसे करें बोर्ड एग्जाम की प्रिपरेशन? यहां जानें बढ़िया मार्क्स लाने का आसान फार्मूला
कैसे करें बोर्ड एग्जाम की प्रिपरेशन? यहां जानें बढ़िया मार्क्स लाने का आसान फार्मूला
Birth Tourism: किस देश की महिलाएं अमेरिका में सबसे ज्यादा पैदा करती हैं बच्चे, किस नंबर पर है भारत?
किस देश की महिलाएं अमेरिका में सबसे ज्यादा पैदा करती हैं बच्चे, किस नंबर पर है भारत?
शुगर से लेकर स्लीप तक… इन 5 बदलावों से बढ़ सकती है आपकी लाइफस्पैन
शुगर से लेकर स्लीप तक… इन 5 बदलावों से बढ़ सकती है आपकी लाइफस्पैन
Embed widget