बिहार: पटना कोतवाली पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 14 Nov 2019 10:08 AM (IST)

1
आग के कारण कई महत्त्वपूर्ण कागजात और सामान जलकर खाक हो चुके हैं.
2
पुलिसकर्मी थाने में रखे दस्तावेजों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं.
3
आग पुलिस स्टेशन की पहली मंजिल पर बने मालखाना में लगी है.
4
आग लगने की घटना के बाद थाने में विद्युत सप्लाई रोक दी गई है.
5
घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
6
दमकल कर्मचारी लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि आग शॉट सर्किट के कारण लगी है.
7
पटना कोतवाली थाने में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. आग बुझाने के लिए दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.