एक्सप्लोरर

Year Ender: ओलंपिक और चेस चैंपियनशिप से टी20 वर्ल्ड कप तक, इस साल खेल जगत में भारत का रहा ऐसा प्रदर्शन

Year Ender Sport: भारत के लिए साल 2024 खेलों की दृष्टि से उतार-चढ़ाव भरा रहा. भारत ने वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक्स में भी तिरंगा लहराया था.

Year Ender 2024 Sports: भारत में खेलों का एक नया युग शुरू हो चुका है, जहां अब केवल क्रिकेट ही नहीं बल्कि हॉकी से लेकर शूटिंग और जेवलिन थ्रो में भी इंटरनेशनल स्टार उभर कर सामने आ रहे हैं. केवल 2024 की बात करें तो इस साल पेरिस ओलंपिक्स हुए, टी20 वर्ल्ड कप हुआ, एथलेटिक्स में डायमंड लीग का फाइनल और महिला हॉकी में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी भी चर्चा का केंद्र बनी रही. तो चलिए जानते हैं कि 2024 में भारत का खेलों में सफर कैसा रहा?

क्रिकेट में जीता टी20 वर्ल्ड कप

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत 2023 एकदिवसीय वर्ल्ड कप का फाइनल हार चुका था. जब टी20 वर्ल्ड कप 2024 की बारी आई तो टीम इंडिया एक बार फिर फाइनल में पहुंची, जहां उसका सामना दक्षिण अफ्रीका से हुआ. रोमांचक फाइनल में भारत ने अफ्रीका को 7 रन के करीबी अंतर से हराकर टी20 क्रिकेट इतिहास में दूसरी बार विश्व कप का खिताब जीता था.

पेरिस ओलंपिक्स में आए 6 पदक

भारतीय जत्था एक बार फिर ओलंपिक्स में पदकों की संख्या को दहाई के आंकड़े तक ले जाने में नाकाम रहा. मनु भाकर ने शूटिंग में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. उनके अलावा नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता. भारत ने शूटिंग में 3, एथलेटिक्स, हॉकी और कुश्ती में एक-एक पदक जीता था.

पैरालंपिक्स में भारत का दबदबा

इस साल भारत ने पैरालंपिक्स इतिहास में अपना सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 29 मेडल जीते. भारत के खाते में कुल 29 मेडल आए, जो पिछली बार की तुलना में 10 अधिक रहे. भारत को एथलेटिक्स में 17 मेडल, बैडमिंटन में 5, शूटिंग में 4, आर्चरी में 2 और जूडो में एक मेडल मिला.

आर्चरी वर्ल्ड कप में आए 15 मेडल

अप्रैल में आर्चरी वर्ल्ड कप हुआ, जिसमें भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 मेडल जीते. भारत ने उस टूर्नामेंट में 7 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते. भारत के अधिकांश मेडल टीम स्पर्धाओं में आए थे, लेकिन एकल स्पर्धाओं में भारतीय तीरंदाजों ने संघर्ष किया था.

18 साल का वर्ल्ड चेस चैंपियन

डोम्माराजू गुकेश ने महज 18 साल की उम्र में वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचा. वो वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले दुनिया के सबसे युवा चेस खिलाड़ी बने. उन्होंने फाइनल में चीन के डिंग लीरेन को 14वें राउंड में हराकर खिताब जीता था.

महिलाओं ने जीती एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने अपना परचम लहराया. भारतीय हॉकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता. टीम इंडिया ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराते हुए इतिहास रचा था. यह तीसरी बार था जब भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था.

यह भी पढ़ें:

भारत के 38वें राष्ट्रीय खेलों में मचेगा धमाल, अब दो नए खेल बिखेरेंगे जलवा; CM धामी ने किया कन्फर्म

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
IND vs ENG 1st ODI: ये 3 सवाल बने शुभमन गिल और गौतम गंभीर का सिरदर्द, आज फिर प्लेइंग 11 के साथ होगा प्रयोग?
ये 3 सवाल बने शुभमन गिल और गौतम गंभीर का सिरदर्द, आज फिर प्लेइंग 11 के साथ होगा प्रयोग?
IND vs ENG 1st ODI LIVE स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट डिटेल, कितने बजे शुरू होगा मैच? जानें सबकुछ
IND vs ENG 1st ODI LIVE स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट डिटेल, कितने बजे शुरू होगा मैच? जानें सबकुछ
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
Bihar Politics: नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
सोनम वांगचुक के अनशन का 17वां दिन, वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
सोनम वांगचुक का वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
Embed widget