लीड्स: भारत और श्रीलंका के बीच आज हेडिग्ले मैदान में मैच होना है. भारत पहले ही आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में जगह बना चुका है, जबकि श्रीलंका अंतिम-4 की रेस से बाहर हो चुका है. ऐसे में इस मैच के परिणाम से अंतिम-4 पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन आत्मविश्वास के हिसाब से भारत के लिए यह मुकाबला अहम है. वहीं, श्रीलंका जीत के साथ विश्व कप से विदाई लेने के मूड में है.
भारत को करनी होगी आस्ट्रेलिया की हार की दुआ
भारत की नजरें साथ ही इस मैच में जीत हासिल कर लीग दौर का अंत शीर्ष स्थान पर रहकर करने की होंगी. इसके लिए हालांकि उसे शनिवार को ही आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच में आस्ट्रेलिया की हार की दुआ करनी होगी. आस्ट्रेलिया अभी 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर है तो वहीं भारत 13 अंकों के साथ दूसरे. भारत अगर श्रीलंका पर जीत हासिल करता है तो उसके 15 अंक होंगे लेकिन अगर आस्ट्रेलिया भी अपना मैच जीत जाती है तो उसके 16 अंक होंगे और वह लीग दौर का अंत पहले स्थान के साथ करेगी.
इंग्लैंड जैसी टीम को मात दे चुकी है श्रीलंका
श्रीलंका से भारत को संभलकर रहना होगा क्योंकि यह टीम इंग्लैंड जैसी टीम को मात दे चुकी है. इस मैच में उसके पास खोने को कुछ नहीं है इसलिए साख बचाने के लिए वह पूरे दम से भारत को मात देने की फिराक में होगी. श्रीलंकाई टीम की कमी निरंतरता रही है. कुछ खिलाड़ियों ने जरूर अच्छा किया है लेकिन टीम एक ईकाई के तौर पर बेहतर नहीं कर सकी.
भारत के लिए यह मैच अपनी गलतियों को सुधाराने वाला मैच है जो बीते दो-तीन मैचों में देखने को मिली हैं. नंबर-4 की समस्या अभी भी बरकरार है. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा.
यह भी पढ़ें-
World Cup 2019: धोनी ने तोड़ी चुप्पी, बोले-'कुछ लोग चाहते हैं कल के मैच से पहले ही संन्यास ले लूं'
World Cup 2019 PAK vs BAN: बांग्लादेश से जीतकर भी हार गया पाकिस्तान, विश्वकप से हुआ बाहर
World Cup 2019: पाकिस्तान के सीनियर खिलाड़ी शोएब मलिक ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास
