RECORD: एबी डीविलियर्स को पीछे छोड़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे विराट!
एबीपी न्यूज़ | 26 Oct 2016 12:41 PM (IST)

1
विराट कोहली जिस तेज़ी से रन बना रहे हैं उससे यही लगता है कि उनके लिए इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना मुश्किल नहीं होने वाला.
2
मौजूदा समय में ये रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज़ एबी डीविलियर्स के नाम है. उन्होंने 174 पारियों में ये कारनामा किया है.
3
जी हां 27 वर्षीय विराट अगर 40 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वो वनडे में सबसे कम 167 पारियों में 7500 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे.
4
आज विराट के पास क्रिकेट इतिहास में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है.
5
विराट कोहली ने पिछले मैच में जिस तरह से तूफानी पारी खेली उससे ये साफ हो गया है कि वो इस समय बेहतरीन फॉर्म में है.
6
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच आज जेएससीए रांची 5 मैचों की वनडे सीरीज़ का चौथा मैच खेला जाएगा जिसमें भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज़ पर कब्ज़ा जमाना चाहेगी.