✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

जब हम सगाई करेंगे तो किसी से नहीं छुपाएंगे: विराट कोहली

एबीपी न्यूज़   |  30 Dec 2016 11:06 AM (IST)
1

इसके बाद जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी गईँ वैसे ही ये अटकलें लगने लगीं कि दोनों सगाई करने वाले हैं. लेकिन लगता है कि इन दोनों स्टार्स के फैंस को अभी और इंतजार करना पड़ेगा.

2

आपको बता दें कि अनुष्का और विराट पिछले पांच दिनों से ऋषिकेश से 21 किलोमीटर दूर आनंदा स्पा एंड रिजॉर्ट्स में ठहरे हैं.

3

बॉलीवुड लाइफ नामक एक वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक उनके एक सोर्स ने बताया, ‘ऐसी खबरें हैं कि विराट कोहली उत्तराखंड टुरिज्म के ब्रांड एंबेसडर बनने वाले हैं और मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उन्हें खुद उन्हें देहरादून बुलाया है. हरीश रावत ने ट्विटर पर भी इन दोनों को उत्तराखंड में पहुंचने पर बधाई दी थी. इस वजह से नए साल पर यहां एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया है जिसमें अमिताभ बच्चन सहित कई बड़े सितारे शामिल होने वाले हैं.

4

इसके बाद ही यशराज फिल्म ने भी बयान जारी करके कहा है कि इन दोनों के सगाई की खबरें गलत हैं.

5

लेकिन अब खुद विराट कोहली ने सामने आकर इस पूरे मामले से पर्दा हटा दिया है. विराट ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हम सगाई नहीं कर रहे हैं और अगर हम करेंगे तो इसे किसी से छुपाएंगे नहीं. कुछ चैनल्स गलत खबरें फैला कर आपको कन्फ्यूज़ करने की कोशिश कर रहे हैं. हम इस कन्फ्यूज़न को दूर करते हैं.'

6

ये अटकले इसलिए भी लगाई जा रही थीं क्योंकि अमिताभ बच्चन और अनिल अंबानी जैसी शख्सियतें भी देहरादून पहुंच चुके थे.

7

बीते दिन भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की सगाई की खबर सामने आई थी. खबरें थी कि बुधवार रात हरिद्वार के पास दोनों अपने गुरु के यहां आशीर्वाद लेते दिखे थे जिसके बाद से इन दोनों की सगाई की अटकलें लगाई जा रही थी.

  • हिंदी न्यूज़
  • स्पोर्ट्स
  • जब हम सगाई करेंगे तो किसी से नहीं छुपाएंगे: विराट कोहली
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.