नई दिल्ली: प्रो कबड्डी सीजन 7 का खुमार सारे देश पर छाया हुआ है. क्या आम और क्या खास हर कोई इस खेल में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहा है. इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी अपनी कबड्डी टीम चुनी है. इस टीम में विराट ने एमएस धोनी, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, बुमराह, केएल राहुल को चुना है. लेकिन अपनी कबड्डी टीम में उन्होंने 'हिट मैन' रोहित शर्मा को जगह नहीं दी है. बता दें कि पिछले कुछ वक्त से रोहित और विराट के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं.

विराट ने कहा कि इस खेल में काफी शारीरिक मजबूती और एथलेटिक्स की जरूरत पढ़ती है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वो इस टीम का हिस्सा नहीं हो सकते हैं. उन्होंने राहुल चौधरी को अपना फेवरेट खिलाड़ी बताया. कोहली ने राहुल चौधरी और अजय ठाकुर को कबड्डी के खेल का महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली बताया.

वहीं बात अगर क्रिकेट की करें तो तीन अगस्त से शुरू हो रहे वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम आज मुंबई से रवाना होगी. इससे पहले विराट प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. माना जा रहा है इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कई अहम सवालों के जवाब दे सकते हैं.

भरी संसद में आजम खान ने मांगी माफी, आदत से मजबूर आजम की माफी काफी है ?