भारत-पाक जंग रुकने के बाद आया विनेश फोगाट का रिएक्शन, कहा - भारतीय सेना को दिव्य नमन
Vinesh Phogat on India Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर भारत की ओलंपिक स्टार विनेश फोगाट ने भारतीय सेना पर गर्व जताते हुए बड़ा बयान जारी किया है.

Vinesh Phogat Prides Indian Army: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान भारतीय ओलंपिक स्टार विनेश फोगाट ने बड़ा स्टेटमेंट जारी किया है. विनेश ने कहा कि उन्हें भारतीय सेना पर गर्व है, लेकिन साथ ही उन्होंने सरकार की एक योजना को लेकर भी बड़ी बात कही है. विनेश फोगाट ने भारतीय सेना को नमन भी किया. बताते चलें कि फिलहाल भारत और पाकिस्तान, दोनों पक्षों की ओर से सीजफायर लागू कर दिया गया है.
विनेश फोगाट ने कहा, "भारतीय सेना के वीर जवानों को दिल से नमन. आपकी बहदुरी, अनुशासन और देशभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा है." विनेश ने भारतीय सेना पर गर्व करते हुए कहा कि भारत का फौजी हर परिस्थिति में सीमा पर डटा रहता है ताकि देशवासी सुरक्षित रह सकें. विनेश ने कहा कि देश को सेना पर गर्व है और पूरा देश जवानों का ऋणी है.
सरकार की योजना पर बड़ा बयान
विनेश फोगाट ने सरकार से विनम्र निवेदन करते हुए यह भी कहा कि कोई सैनिक सिर्फ 4 साल के लिए देश सेवा नहीं करना चाहेगा, इसलिए अग्निपथ योजना पर दोबारा विचार-विमर्श किया जाना चाहिए. अग्निपथ योजना को पूर्ण रूप से सितंबर 2022 में लागू किया गया था, जिसके तहत सैनिकों का सेवाकाल चार साल का किया गया था.
विनेश फोगाट का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए मान गए हैं और जल्द दोनों पक्षों की उच्च स्तरीय बैठक की खबर सामने आई है. भारत और पाकिस्तान का तनाव 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ था, जिसमें 26 निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी. विनेश फोगाट पर नजर डालें तो पेरिस ओलंपिक्स 2024 से डिसक्वालीफाई होने के बाद उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव में कदम रखा, जहां उन्होंने जुलाना सीट से विजय प्राप्त की थी.
यह भी पढ़ें:
भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकने से पहले मिली इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL


























