दुबई: तीन दिन लगातार अभ्यास करने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों ने एक गेट-टू-गेदर सेशन में हिस्सा लिया. केकेआर की टीम अबू धाबी के रिट्ज कार्लटन होटल में रुकी हैं. आईपीएल में दो बार की चैंपियन टीम ने मंगलवार को अपने ट्विटर हैंडल पर खिलाड़ियो की गेट-टू-गेदर सेशन की वीडियो शेयर किया है.
इस गेट-टू-गेदर सेशन में कुलदीप यादव, शुभमन गिल और नीतीश राणा जैसे क्रिकटर्स के साथ-साथ टीम के असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर ने भी हिस्सा लिया. पिछले साल KKR दिनेश कार्तिक की कप्तानी में नॉक आउट स्टेज तक भी नहीं पहुंच पाई थी. हालांकि, इस साल खिलाड़ी तीसरी बार खिताब जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. इसीलिए खिलाड़ी 3 दिनों ने कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं. हालांकि, इस साल खिलाड़ियों के सामने अरब अमीरात की गर्मी में खेलने के लिए तैयार रहना ही सबसे बड़ा चैलेंज है.
होटल के अंदर नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल खत्म होने तक खिलाड़ियो के लिए एक अलग रेस्टॉरेंट बुक कर लिया है, इस रेस्टोरेंट में ही गेट-टू-गेदर सेशन रखा गया था.
आपको बता देते हैं कि KKR के कैरिबियाई क्रिकटर्स और ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के खिलाड़ी या फिर कोच ब्रेंडन मैकलम टीम के साथ टूर्नामेंट शुरू होने से 4-5 दिन पहले से जुड़ेंगे.
नाइट राइडर्स के खिलाड़ी 23 अगस्त को अबू धाबी पहुंचने के बाद से 6 दिनों तक क्वारंटाइन में थे. इसी बीच 3 बार क्रिकटर्स का कोरोना टेस्ट कराया गया. इसके बाद ही जिम और ट्रेनिंग शुरू हुई.
