नई दिल्ली: भारत की महिला टी-20 क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर एक बेहतरीन कैच पकड़ा है. उन्होंने एक हाथ से हवा में उड़ते हुए शानदार कैच लपका है जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. यह कैच हरमनप्रीत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में पकड़ा.

दरअसल शुक्रवार को सर विव रिचर्ड्स स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम का मैच चल रहा था. वेस्टइंडीज टीम की कप्तान शानदार बल्लेबाजी कर रहीं थी. उन्होंने एकता बिष्ट की पिछली गेंद पर शानदार छक्का लगाया था. अगली गेंद पर फिर उन्होंने हवा में उठा दिया. एक पल के लिए लगा कि वह फिर छक्का लगाने में कामयाब हो गईं लेकिन तभी हवा में लंबी छलांग लगाते हुए हरमनप्रीत कौर ने एक हाथ से गेंद को लपक लिया.

हरमनप्रीत कौर के इस शानदार कैच को जिसने भी देखा उसे विश्वास नहीं हुआ. इस वीडियों को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है. लोग जमकर हरमनप्रीत की तारीफ कर रहे हैं.

बता दें कि हरमनप्रीत के शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया हार गई. इस रोमांचक मैच में उसे 1 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्दारित 50 ओवर में 225 रन बनाए, जिसमें कप्तान टेलर ने 94 गेंद में 91 रन की पारी खेली. जवाब में भारतीय टीम 224 रनों पर ऑल आउट हो गई.

महाराष्ट्र में शिवसेना की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका, शरद पवार बोले- हम विपक्ष में ही बैंठेंगे

बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार पर भड़की शिवसेना, कहा- राष्ट्रपति तुम्हारी जेब में हैं क्या?