एक्सप्लोरर

US Open 2025 Winner: सिनर को हराकर कार्लोस अल्काराज ने जीता यूएस ओपन 2025 का खिताब, 2 साल बाद बने No-1

US Open 2025 Winner: कार्लोस अल्काराज ने यूएस ओपन 2025 के फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर को हराकर करीब 2 साल बाद नंबर-1 का ताज वापस हासिल कर लिया. ये उनका छठा ग्रैंडस्लैम खिताब है.

स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने यूएस ओपन के फाइनल मुकाबले में जैनिक सिनर को 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से हराया. इस जीत के साथ अल्काराज करीब 2 साल बाद एक बार फिर रैंकिंग में नंबर-1 बन गए हैं, सिनर खिसककर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. ये अल्काराज का छठा ग्रैंडस्लैम और दूसरा यूएस ओपन खिताब है. यूएस ओपन का खिताब जीतने पर अल्काराज को 5 मिलियन डॉलर की इनामी राशि मिली है.

पहले सेट में कार्लोस अल्काराज ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इसे 6-2 से जीता. लेकिन दूसरे सेट में जैनिक सिनर ने वापसी की, इसे सिनर ने 6-3 से अपने नाम किया. अंतिम 2 सेट में अल्काराज पूरी तरह हावी नजर आए. पूरे मुकाबले में अल्काराज ने एक भी डबल फॉल्ट नहीं किया, जबकि सिनर से 4 बार डबल फॉल्ट हुआ.

कार्लोस अल्काराज का दूसरा यूएस ओपन खिताब

तीसरे सेट को अल्काराज ने 6-1, और चौथे सेट को 6-4 से जीता. अल्काराज ने 2022 के बाद दूसरी बार यूएस ओपन का खिताब जीता है. ये अल्काराज का छठा ग्रैंडस्लैम खिताब है. निम्नलिखित वर्षों में उन्होंने ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं.

  • फ्रेंच ओपन 2024
  • फ्रेंच ओपन 2025 
  • विंबलडन 2023 
  • विंबलडन 2024 
  • यूएस ओपन 2022 
  • यूएस ओपन 2025

2 साल बाद बने नंबर-1

यूएस ओपन 2025 का खिताब जीतकर कार्लोस अल्काराज एटीपी रैंकिंग में एक बार फिर नंबर-1 बन गए हैं. इस खिताबी भिड़ंत से पहले जैनिक सिनर नंबर-1 थे. 22 वर्षीय अल्काराज के 11,540 ऑफिशियल पॉइंट्स हैं. उनके पॉइंट्स 1950 बढ़ गए हैं. जबकि सिनर अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं, उनके 700 पॉइंट्स कट (10,780) गए हैं.

ATP Rankings में टॉप 5 प्लेयर्स

  • कार्लोस अल्काराज (स्पेन)- 11,540 पॉइंट्स
  • जैनिक सिनर (इटली)- 10.780 पॉइंट्स
  • अलेक्जेंडर ज्वेरिव (जर्मनी)- 5,930 पॉइंट्स
  • नोवाक जोकोविच (सर्बिया)- 4,830 पॉइंट्स
  • टेलर फ्रिट्ज (अमेरिका)- 4,675 पॉइंट्स

2025 में तीसरी बार ग्रैंडस्लैम के लिए भिड़े अल्काराज और सिनर

ये 2025 में तीसरी बार था, जब कार्लोस अल्काराज और जैनिक सिनर ग्रैंडस्लैम के फाइनल में भिड़ रहे थे. इससे पहले फ्रेंच ओपन 2025 के फाइनल में अल्काराज ने सिनर को हराया था. विंबलडन 2025 का खिताब सिनर ने अल्काराज को हराकर जीता था.

यूएस ओपन 2025 से पहले दोनों सिनसिनाटी मास्टर्स 2025 के फाइनल में भी आमने-सामने हुए थे. तब चोट के कारण सिनर को मुकाबले से हटना पड़ा था और अल्काराज चैंपियन बने थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पुतिन के भारत दौरे से पहले दिल्ली में सिक्योरिटी टाइट, हाई-टेक कवच तैयार, जानें राजधानी में कैसे चप्पे-चप्पे की नजर रखी जाएगी
पुतिन के भारत दौरे से पहले दिल्ली में सिक्योरिटी टाइट, हाई-टेक कवच तैयार, जानें राजधानी में कैसे चप्पे-चप्पे की नजर रखी जाएगी
सुंदर बच्चियों से होती थी चिढ़! अब तक भतीजी-बेटे समेत 4 का कत्ल, 'साइको किलर' महिला गिरफ्तार
सुंदर बच्चियों से होती थी चिढ़! अब तक भतीजी-बेटे समेत 4 का कत्ल, 'साइको किलर' महिला गिरफ्तार
रायपुर में भी मैदान में घुसा विराट कोहली का फैन, फिर सिक्योरिटी ने लिया एक्शन; जानें क्या हुआ
रायपुर में भी मैदान में घुसा विराट कोहली का फैन, फिर सिक्योरिटी ने लिया एक्शन
मदनी के जिहाद वाले बयान पर गुस्से में आए गिरिराज सिंह, बोले- 'इनकी जरूरत नहीं, इस्लामिक देश भेज दो'
मदनी के जिहाद वाले बयान पर गुस्से में आए गिरिराज सिंह, बोले- 'इनकी जरूरत नहीं, इस्लामिक देश भेज दो'
Advertisement

वीडियोज

कुंवारे देवर पर बेवफा भाभी की नजर । सनसनी । Sansani
पुतिन का तिलिस्मी संसार पहली बार देखेगा भारत । Putin India Visit
UP में घुसपैठियों की अब खैर नहीं, Yogi की पुलिस के निशाने पर घुसपैठी । News@10
मोदी और पुतिन ने ठाना, ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे ! । Putin India Visit । PM Modi ।  Chitra Tripathi
2026 का रण क्या बुलडोजर vs बंगाली अस्मिता के मुद्दे पर होगा? | CM Yogi | Mamata Banerjee
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन के भारत दौरे से पहले दिल्ली में सिक्योरिटी टाइट, हाई-टेक कवच तैयार, जानें राजधानी में कैसे चप्पे-चप्पे की नजर रखी जाएगी
पुतिन के भारत दौरे से पहले दिल्ली में सिक्योरिटी टाइट, हाई-टेक कवच तैयार, जानें राजधानी में कैसे चप्पे-चप्पे की नजर रखी जाएगी
सुंदर बच्चियों से होती थी चिढ़! अब तक भतीजी-बेटे समेत 4 का कत्ल, 'साइको किलर' महिला गिरफ्तार
सुंदर बच्चियों से होती थी चिढ़! अब तक भतीजी-बेटे समेत 4 का कत्ल, 'साइको किलर' महिला गिरफ्तार
रायपुर में भी मैदान में घुसा विराट कोहली का फैन, फिर सिक्योरिटी ने लिया एक्शन; जानें क्या हुआ
रायपुर में भी मैदान में घुसा विराट कोहली का फैन, फिर सिक्योरिटी ने लिया एक्शन
मदनी के जिहाद वाले बयान पर गुस्से में आए गिरिराज सिंह, बोले- 'इनकी जरूरत नहीं, इस्लामिक देश भेज दो'
मदनी के जिहाद वाले बयान पर गुस्से में आए गिरिराज सिंह, बोले- 'इनकी जरूरत नहीं, इस्लामिक देश भेज दो'
Year Ender 2025: बड़े बजट की इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल रहा बेहाल, ऋतिक से लेकर सलमान तक की फिल्में हैं शामिल
बड़े बजट की इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल रहा बेहाल, ऋतिक से लेकर सलमान तक की फिल्में हैं शामिल
Explained: क्या वाकई सर्दियां प्यार का मौसम है, ठंड में पार्टनर की तलाश क्यों होती, कैसे '4 महीने का इश्क' परवान चढ़ता है?
Explained: क्या वाकई सर्दियां प्यार का मौसम है, ठंड में पार्टनर की तलाश क्यों होती, कैसे '4 महीने का इश्क' परवान चढ़ता है?
Blood Formation Process: इंसान के शरीर में कैसे बनता है खून, इसमें हड्डियां कैसे करती हैं मदद?
इंसान के शरीर में कैसे बनता है खून, इसमें हड्डियां कैसे करती हैं मदद?
अक्टूबर में भारत ने खरीदा 14.7 बिलियन डॉलर का सोना, जानें देश में किसने खरीदा सबसे ज्यादा गोल्ड?
अक्टूबर में भारत ने खरीदा 14.7 बिलियन डॉलर का सोना, जानें देश में किसने खरीदा सबसे ज्यादा गोल्ड?
Embed widget