लंदन: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का आज 38वां बर्थडे है. भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ कल खेले गए मैच में जीतकर धोनी को बर्थडे का तोहफा दिया है. मैच के बाद धोनी ने पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ बर्थडे मनाया. इसके बाद धोनी के साथ टीम के साथी खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की. हार्दिक पांड्या ने धोनी ने के साथ हेलीकॉप्टर शॉट का बूमरैंग वीडियो बनाया तो आक्रामक बल्लेबाज रिषभ पंत ने भी धोनी के साथ मस्ती भरे पल बिताए.
दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशरों में से एक धोनी को टीम के खिलाड़ियों ने अलग-अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी. हार्दिक पांड्या ने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि आपके साथ बिताया गया हर एक दिन सीखने वाला रहा है. भारतीय टीम के ऑलराउंडर ने कहा कि धोनी उनके रोल मॉडल हैं. ये लिखते हुए पांड्या ने धोनी के साथ हेलॉकॉप्टर शॉट का एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया.
विस्फोटक बल्लेबाज और विकेटकीपर रिषभ पंत ने भी बूमरैंग वीडियो शेयर करते हुए धोनी को जन्मदिन की बधाई दी. रिषभ पंत ने धोनी को एक शानदार मेंटर, भाई और दोस्त बताया. केदार जाधव ने धोनी को बर्थडे विश करते हुए लिखा है कि शब्दों से धोनी के प्रति प्यार का वो इजहार नहीं कर सकते हैं. केदार जाधव ने महेंद्र सिंह धोनी के सफल जीवन की कामना की.
बता दें कि साल 2007 में भारतीय टीम के कप्तान बने धोनी ने 200 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है. इस दौरान भारतीय टीम को 110 मैचों में जीत मिली. कुल मैचों की बात करें तो धोनी ने 90 टेस्ट, 348 वनडे और 98 टी-20 मैच भारतीय टीम की तरफ से खेले हैं. वनडे में धोनी के 10 हजार से अधिक रन हैं. बता दें कि धोनी भारतीय टीम के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को आईसीसी टूर्नामेंट में तीन ट्रॉफियां दिलाई हैं. ये ट्रॉफियां हैं- क्रिकेट वर्ल्ड कप, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और टी- 20 वर्ल्डकप.
World Cup: इमरान ताहिर और जेपी ड्यूमिनी ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास
38 साल के हुए महेंद्र सिंह धोनी, ICC ने इस खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
विश्व कप: अंक तालिका में टॉप पर भारत, मंगलवार को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से होगी टक्कर
