World Cup 2019: इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए सिलेक्टर्स ने टीम इंडिया का एलान कर दिया है. 15 सदस्यों की टीम में रिषभ पंत और रायडू जैसे स्टार खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है. सिलेक्टर्स का सिर्फ तीन तेज गेंदबाजों के साथ वर्ल्ड कप जैसे अहम टूर्नामेंट में जाने का फैसला भी थोड़ा चौंकाने वाला हैं. लेकिन आईसीसी के एक नियम ऐसा है जिससे की 23 मई तक टीम में बदलाव होनी की गुजाइंश बचती है.

आईसीसी ने वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही सभी टीमों को खिलाड़ियों के एलान के लिए 23 अप्रैल तक का वक्त दिया था. लेकिन जिस टीम का एलान अभी हुआ है वह प्रोविजनल सिलेक्शन कहलाता है. इसका मतलब ये है कि वर्ल्ड कप की शुरुआत होने से एक हफ्ते पहले तक टीम में किसी खिलाड़ी को बदला जा सकता है. इतना ही नहीं इस बदलाव के लिए किसी भी बोर्ड को आईसीसी से इजाजत लेने की जरूरत नही है.

23 मई के बाद किसी खिलाड़ी के चोटिल होने की स्थिति में ही टीम में बदलाव संभव है. अगर कोई खिलाड़ी वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हो जाता है तो क्रिकेट बोर्ड आईसीसी की इजाजत से दूसरे खिलाड़ी को टीम में जगह दे सकता है.

वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान, दिनेश कार्तिक को मिली जगह, पंत चूके

World Cup 2019: पंत ही नहीं, ये स्टार खिलाड़ी भी टीम में जगह बनाने से चूक गए