कप्तान और इमरान के साथ पूरी टीम को आईसीसी ने दिया झटका

अगर साउथ अफ्रीका डू प्लेसी की कप्तानी में अगले 12 महीने में फिर से खराब ओवर रेटिंग की शिकार बनती है तो फाफ को सस्पेंड किया जा सकता है.
अफ्रीका के सभी खिलाड़ी को खराब ओवर रेटिंग के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. वहीं कप्तान पर 20 प्रतिशत का जुर्माना लगा है.
इतना ही नहीं इमरान को उनके खराब व्यवहार के लिए जुर्माने के साथ-साथ 2 डीमेरिट प्वाइंट भी दिए गए हैं. 24 महीने के अंदर चार प्वाइंट होते ही उन पर एक टेस्ट या दो वनडे का बैन लग सकता है.
पांचवें और अंतिम वनडे मैच के दौरान स्पिनर इमरान ताहिर को अंपयार के प्रति खराब व्यवहार के कारण 30 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा है.
ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ करने वाली पहली टीम बनी साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन को आईसीसी ने बड़ा झटका दिया, इन प्लेयरों में स्पिनर इमरान ताहिर औऱ कप्तान फाफ डूप्लेसी को सबसे बड़ा झटका लगा है.
पांचवें और आखिरी वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज को 5-0 से जीतने वाली साउथ अफ्रीका टीम को पांचवें वनडे के बाद बड़ा झटका लगा.